गरोठमंदसौर जिला

श्रीमद् भागवत कथा में पूर्व विधायक श्री धाकड़ ने दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किया

22 जनवरी को भगवान श्री राम प्रतिष्ठा का शास्त्री जी ने दिया निमंत्रण 

गरोठ ।दुधाखेड़ी माताजी के समिप गांव टुंगनी में आज भागवत कथा के तृतीय दिवस कथा में पधारे गरोठ भानपुरा पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़ सा भागवत पूजन कर महाराज जी से आशिर्वाद प्राप्त किया महाराज श्री तिलकराज शास्त्री पिंछला वाले ने बताया कि सनातनियों को एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए सनातन धर्म के कार्य में अपना पूरा-पूरा सहयोग देना चाहिए अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

 

जो व्यक्ति तन मन से कथा सुनते हैं अपने मन में भगवान के प्रति आस्था भावना रखते हैं जो व्यक्ति श्रीमद् भागवत कथा स्मरण करते हैं उनका

जीवन सार्थक हो जाता है

 

 

मनुष्य कभी भी कुछ बने या न बने लेकिन मनुष्य को भगवान के प्रति आस्था अवश्य रखना चाहिए। ईश्वर का कहना है कि इस धरती को मैंने बनाया है मुझे सब जीव- जंतु प्यारे हैं लेकिन मुझे सब से अधिक मनुष्य प्रिय है मनुष्य के पास सोचने समझने की शक्ति है और मनुष्य एक ऐसी रचना है जो मुझ तक पहुंच सकते है , मुझे अपना बना सकते है। मनुष्य जैसे कर्म करता है उसे वैसे ही फल भोगना पड़ता है

श्री शास्त्री जी द्वारा बताया कि श्री राम लला जन्मभूमि अयोध्या नगरी में  22 जनवरी को भगवान श्री राम प्रतिष्ठा होने जा रही है आप सभी दर्शन करने अवश्य पधारे आज शिव चरित्र कथा श्रवण करवाई गई

भागवत कथा समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह डॉ महेंद्र सिंह चौहान गोविंद सिंह चौहान मुकेश सिंह ईश्वर सिंह गोविंद सिंह भिनेज धीरज सिंह नारायण सिंह राठौड़ नारायण सिंह चौहान रणजीत सिंह सुनील सिंह किशोर सिंह कमल सिंह नरेंद्र सिंह शंभू सिंह लाल सिंह शंकर सिंह सोभान सिंह गोपाल सिंह सभी कार्यकर्ताओं ने भागवत कथा कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}