मल्हारगढ़मंदसौर जिला

अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर बनी आकर्षक झाँकी

==============
मल्हारगढ। श्री राम गणेश उत्सव समिति (नगर परिषद भवन के पास ) के तत्वाधान मे बस स्टेण्ड पर बनी आकर्षक झाँकी में श्रीराम दरबार, श्री साँवरिया सेठ का दरबार साथ ही थर्माकोल से निर्मित चंद्रयान 3 की सफल लेंडिंग का सीन बनाया जो पुरे नगर मे आकर्षण का केन्द्र रहा।
उक्त झाँकी को स्थानीय कलाकार राजेश प्रजापति राज आर्ट्स ने बनाया। इससे पहले समिति के सदस्यो के द्वारा गणपति बप्पा एवं श्री साँवरिया सेठ की आरती मण्डफिया से पधारे साँवरिया सेठ मंदिर के मेन पुजारी श्री गोपाल वेष्णव जी ने की। तत्पश्चात साबुदाना खिचड़ी का वितरण मण्डल के द्वारा किया गया। नगर परिषद की और से चंद्रयान 3 की आलोकिक झाँकी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पत्रकार बंधुओं की पुरी टीम ने चंद्रयान 3 की झाँकी बनाने पर राजेश प्रजापति को बधाई दी साथ ही मल्हारगढ़ नगर मे बने गणपति बप्पा के एक से बड़कर एक पांडाल एवं आकर्षक झाँकियों के लिये सभी मण्डल के सदस्यो को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}