महामंडलेश्वर स्वामी सान्दीपेंद्र गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का भव्य एवं गरिमामय समापन

महामंडलेश्वर स्वामी सान्दीपेंद्र गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का भव्य एवं गरिमामय समापन
उज्जैन। धर्म, अध्यात्म, साहित्य एवं संस्कृति की पावन नगरी उज्जैन में आयोजित 68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का समापन महामंडलेश्वर अनंत विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी सान्दीपेंद्र गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी सान्दीपेंद्र गिरि जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल जी, उज्जैन नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव जी एवं श्री राजेश सिंह कुशवाह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, साहित्यकार, विद्वान एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में महाकवि कालिदास की कालजयी साहित्यिक रचनाओं और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को स्मरण करते हुए साहित्य, कला, संस्कृत भाषा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।
स्वामी सान्दीपेंद्र गिरि जी महाराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आध्यात्मिक विचारों से उपस्थित जनसमूह को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के महत्व से अवगत कराया।
68वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध साहित्यिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव रहा। उज्जैन की पावन धरा पर इस भव्य आयोजन का समापन एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति के रूप में हुआ।
महाकवि कालिदास की साहित्य साधना और संतों का आशीर्वाद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।



