भोपालमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, 10वीं और 12वीं में होंगे इतने नंबर के एग्जाम, परीक्षाओं की अंक योजना जारी

एमपी बोर्ड ने किया बड़ा बदलाव, 10वीं और 12वीं में होंगे इतने नंबर के एग्जाम, परीक्षाओं की अंक योजना जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सभी विषयों के प्रश्नपत्र प्रारूप और अंक विभाजन जारी कर दिए हैं। 10वीं कक्षा में 75 अंकों की लिखित परीक्षा होगी और 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। जबकि, 12वीं के प्रायोगिक विषयों में 70 अंकों का सैद्धांतिक प्रश्नपत्र और 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा होगी। 10वीं के सभी विषयों में लिखित परीक्षा 75 अंकों की होगी।

विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिए मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति के निर्देश

विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिए आंतरिक और बाह्य मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बाह्य मूल्यांकनकर्ता के विषय समूह के पूरक के रूप में आंतरिक मूल्यांकनकर्ता नियुक्त होगा। यानी यदि बाह्य परीक्षक भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र समूह से है, तो आंतरिक मूल्यांकनकर्ता जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र समूह से नियुक्त किया जाएगा।

गैर प्रायोगिक विषयों और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए अंक व्यवस्था

वहीं, 12वीं में नियमित विद्यार्थियों के गैर प्रायोगिक विषयों में 80 अंकों का प्रश्नपत्र और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों में 80 अंकों का प्रश्नपत्र होगा। उनका मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा और उन्हें आंतरिक मूल्यांकन के अंक नहीं मिलेंगे। दोनों कक्षाओं के स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था नहीं होगी।

ऑनलाइन दर्ज होंगे आंतरिक मूल्यांकन के अंक

माशिमं ने स्कूलों को नियमित विद्यार्थियों के प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन ओएमआर शीट पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अंक भरने के बाद शीट का प्रिंट निकालकर उसका मिलान करना होगा। इसके बाद प्राचार्य शीट को फाइनल लॉक करेंगे।

मंडल के अनुसार, फाइनल लॉक करने के बाद अंकों में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंक केवल ऑनलाइन मान्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}