देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

भरोहिया (गोरखपुर), 21 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केन्द्र, चौकमाफी, पीपीगंज के परिवार की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उल्लेखनीय है कि श्रीमती सावित्री देवी का 20 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उनके निधन का समाचार मिलते ही कृषि विज्ञान केन्द्र परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।केन्द्र परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि मां का त्याग, स्नेह और संस्कार किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा पूज्य महाराज जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।श्रद्धांजलि सभा में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह सहित समस्त विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}