ज्योतिष दर्शन

आज 21 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏शुभ प्रभात 🙏

आज 21 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 21 नवंबर 2026 शनिवार का पंञ्चाग

• विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
• शक संवत: 1948 (पराभव)
• मास : कार्तिक
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• तिथि: द्वादशी (22 नवंबर सुबह 04:56 AM तक, उसके बाद त्रयोदशी)
• वार : शनिवार
• सूर्य: दक्षिणायन
• ऋतु: हेमंत ऋतु
• नक्षत्र: उत्तरभाद्रपदा (सुबह 06:50 AM तक, उसके बाद रेवती)
• योग: सिद्धि (देर रात 02:30 AM तक, उसके बाद व्यातीपात)
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय
सूर्योदय का समय- सुबह 06:47 से
सूर्यास्त का समय- शाम 05:19 बजे तक
चन्द्रोदय- दोपहर 2 :46 बजे
चन्द्रास्त- रात्रि 02:58 बजे
आज नौ ग्रहों का गोचर
• सूर्य: वृश्चिक राशि में
• चंद्रमा: मीन राशि में
• मंगल: सिंह राशि में
• बुध: तुला राशि में
• गुरु (बृहस्पति): सिंह
• शुक्र: कन्या राशि में
• शनि: मीन राशि में (वक्री गति से) गोचर
• राहु: कुंभ राशि में (वक्री गति से) गोचर
• केतु: सिंह राशि में (वक्री गति से) गोचर
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 से दोपहर 12:28 तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:53 से 02:35 तक।
ब्रह्म मुहूर्त: प्रात: 05:01 से 05:55 तक।
आज का अशुभ समय 
गुलिक काल: 06:47 − 08:06
राहुकाल: 09:25 − 10:44
यमगण्ड: 13:22 − 14:41
पंचक: पंचक रात्रि 03:22 तक।
दिन का चौघड़िया
काल- सुबह 06:43 – 08:03 बजे
शुभ- सुबह 08:03 – 09:23 बजे
रोग- सुबह 09:23 – 10:43 बजे
उद्वेग- सुबह 10:43 – 12:03 बजे
चर- दोपहर 12:03 – 01:23 बजे
लाभ- दोपहर 01:23 – 02:43 बजे
अमृत- दोपहर 02:43 – 04:03 बजे
काल- दोपहर 04:03 – 05:23 बजे
रात का चौघड़िया
लाभ- शाम 05:23 – 07:03 बजे
उद्वेग- शाम 07:03 – 08:43 बजे
शुभ- शाम 08:43 – 10:23 बजे
अमृत- रात 10:23 – 12:03 बजे 22 नवंबर
चर- रात 12:03 – 01:43 बजे 22 नवंबर
रोग- रात 01:43 – 03:24 बजे 22 नवंबर
काल- सुबह 03:24 – 05:04 बजे 22 नवंबर
लाभ- सुबह 05:04 – 06:44 बजे 22 नवम्बर
दिशाशूल : पूर्व (East) और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में यात्रा करने से बचें।
उपाय: यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना अनिवार्य हो, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा अदरक, काली उड़द या तिल खाकर निकलें और पाँच कदम पीछे चलकर यात्रा प्रारंभ करें।

व्रत त्यौहार 

  • तुलसी विवाह और योगेश्वर द्वादशी. कार्तिक शुक्ल द्वादशी को तुलसी विवाह (शालिग्राम-तुलसी विवाह) और योगेश्वर (गरुड़) द्वादशी का पर्व मनाया जाता है।

  • देवउठनी एकादशी व्रत पारण. जिन श्रद्धालुओं ने कल (20 नवंबर) एकादशी का व्रत रखा था, वे आज सुबह व्रत का पारण करेंगे। वहीं वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी आज एकादशी व्रत रखेंगे।

  • पंचक समाप्ति. आज रात रेवती नक्षत्र की समाप्ति के साथ पंचक काल भी समाप्त हो जाएगा।

आज 21 नवंबर 2026 शनिवार का राशिफल 

मेष राशि –

कल का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहने वाला है. आप अपने खर्चों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है. कल आपको अपनी मां से किया हुआ कोई वादा पूरा करना होगा. काफी समय बाद आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कह सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो कल वह धन वापस मिल सकता है.

वृषभ का राशि-

कल का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उलझन वाला रहेगा. लेकिन अच्छी बात यह है कि भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका काम आसानी से पूरा होगा. परिजनों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा. आप अपने किसी काम में भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे सहयोग भी मिलेगा. सेहत के मामले में दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं. घर में भजन, कीर्तन और पूजा आदि का आयोजन कर सकते हैं.

मिथुन राशि:-

इस राशि के जातकों के लिए 21 नवंबर का दिन शानदार रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है, वहीं कारोबारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और जीवनसाथी का सहयोग आपको खुशियां देगा।

कर्क राशि-

एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो आपकी यह चाहत कल पूरी होगी. आपका कोई कानूनी काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा होगा. कल मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं, जिसके कारण समय पर निर्णय लेने में कठिनाई होगी. माता से आशीर्वाद और लाभ मिलेगा.

सिंह राशि:-

शनिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल रह सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या  राशि- 

कल का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा. ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में अपने काम के लिए तारीफ मिलेगी. आर्थिक मामलों में भी दिन लाभकारी रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी. अगर कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है, तो वह कल पूरा हो सकता है. जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें किसी मित्र की मदद मिलेगी. लव लाइफ में प्रेमी की भावनाओं को समझना होगा.

तुला राशि –

आपके लिए कल का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा और बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी. जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. परिवार में चल रही कोई उलझन कल सुलझ सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते को आगे ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा.

वृश्चिक राशि:

इस राशि के जातकों के लिए 21 नवंबर का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। आपकी मेहनत और बेहतर व्यवहार से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। खासतौर पर मिट्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि-

धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे. भाइयों के साथ किसी गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में शत्रुओं को आसानी से परास्त कर पाएंगे. बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों को मात देने में सफल होंगे. किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा और कुछ व्यावसायिक योजनाओं को शुरू कर सकते हैं. पिता का सहयोग प्राप्त होगा और धन का निवेश भी कर सकते हैं.

मकर राशि:

शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभ लेकर आ सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शिक्षा से जुड़े कामों में मन लगेगा और राजनीतिक क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि-

कुंभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि कल का दिन खुशनुमा बीतेगा. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अधिक तले-भुने भोजन से बचें, अन्यथा पेट दर्द आदि की समस्या परेशान कर सकती है. बिजनेस करने वाले लोग पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. किसी अनावश्यक मुद्दे को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ से खुशी मिलेगी.

मीन राशि- 

कल का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा. कई चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह कल पूरा हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों में आई दरार को सुलझाने में सफल रहेंगे. भविष्य के लिए कुछ पैसे बचाने पर विचार कर सकते हैं. कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}