नीमच

​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-2 द्वारा ग्राम छायन में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

​ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-2 द्वारा ग्राम छायन में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

​नीमच। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ग्रामीण-2 के तत्वावधान में आज ग्राम छायन में देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘आयरन लेडी’ स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्व. इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के विकास, राष्ट्रीय एकता और अखंडता में उनके ऐतिहासिक योगदान तथा उनके दूरदर्शी निर्णयों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

​इस आयोजन में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह भंवरसा, मंडलम अध्यक्ष मुकेश सिंह बोराणा, मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, शंभू सिंह जी, ओम जी नागदा, विक्रम सिंह जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}