ज्योतिष दर्शनमंदसौर जिला

आज 15 नवंबर 2026 रविवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️

🙏श्री गणेशाय नमः 🙏

🙏शुभ प्रभात 🙏

आज 15 नवंबर 2026 रविवार का पंञ्चाग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 15 नवंबर 2026 रविवार का पंञ्चाग

• विक्रम संवत: 2083
• शक संवत्: 1948
• ईस्वी सन्: 206
• पक्ष: शुक्ल पक्ष
• मास : कार्तिक मास
• तिथि: षष्ठी तिथि (रात्रि 02:01 तक, उसके बाद सप्तमी)
• वार: रविवार
• ऋतु : शरद ऋतु
• सूर्य : दक्षिणायन
• नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (रात्रि 11:28 तक, उसके बाद श्रवण नक्षत्र)
• योग: शूल योग (प्रातः 06:23 तक, उसके बाद गंड योग)
• करण: कौलव करण (दोपहर 12:43 PM तक, उसके बाद तैतिल करण)
सूर्य चन्द्र उदय अस्त :
• सूर्योदय: सुबह 06:41 बजे
• सूर्यास्त: शामलगभग 05:28 बजे से 05:43 बजे के बीच
• चंद्रोदय: सुबह 11:34 बजे
• चंद्रास्त: रात्रि 10:35 बजे
आज नौ ग्रहों का गोचर
सूर्य- तुला राशि
चंद्रमा- मकर राशि
मंगल -सिंह राशि
बुध- तुला राशि
बृहस्पति (गुरु) -सिंह राशि
शुक्र- कन्या राशि
शनि- मीन राशि
राहु -कुंभ राशि
केतु -सिंह राशि
आज का शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:04 बजे से प्रातः 05:55 बजे तक •‌ • प्रातः प्रातः 05:29 बजे से 06:46 बजे तक
• अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
• विजय मुहूर्त- 02:15 अपराह्न से 03:00 अपराह्न तक
• गोधूलि मुहूर्त- 06:00 अपराह्न से 06:26 अपराह्न तक
• सायं सायं- 06:00 अपराह्न से 07:17 अपराह्न तक
• अमृत ​​काल- 04:15 अपराह्न से 06:04 अपराह्न तक
• सर्वार्थ सिद्धि योग / रवि योग: सुबह 06:44 बजे से रात 11:28 बजे तक
अशुभ समय
• राहुकाल: शाम 04:07 बजे से शाम 05:28 बजे तक
• यमगंड: दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:26 बजे तक
• गुलिक काल: दोपहर 2:47 बजे से शाम 4:07 बजे तक
• दुर्मुहूर्त: शाम 04:02 बजे से शाम 04:45 बजे तक
दिन का चौघड़िया:
• उद्वेग (अशुभ). सुबह 06:45 से 08:06 बजे तक
• चर (सामान्य). सुबह 08:06 से 09:28 बजे तक
• लाभ (शुभ). सुबह 09:28 से 10:50 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम). सुबह 10:50 से दोपहर 12:12 बजे तक
• काल (अशुभ). दोपहर 12:12 से 01:33 बजे तक
• शुभ (उत्तम). दोपहर 01:33 से 02:55 बजे तक
• रोग (अशुभ). दोपहर 02:55 से शाम 04:17 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ). शाम 04:17 से 05:39 बजे तक
रात का चौघड़िया:
• शुभ (उत्तम). शाम 05:39 से रात 07:17 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम). रात 07:17 से 08:55 बजे तक
• चर (सामान्य). रात 08:55 से 10:33 बजे तक
• रोग (अशुभ). रात 10:33 से 12:12 बजे तक
• काल (अशुभ). रात 12:12 से 01:50 बजे तक
• लाभ (शुभ). रात 01:50 से 03:28 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ). रात 03:28 से 05:06 बजे तक
• शुभ (उत्तम). सुबह 05:06 से 06:45 बजे तक (16 नवंबर)

दिशाशूल. पश्चिम दिशा आज पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें।
उपाय: आवश्यक हो तो पान या घी खाकर निकलें।

 व्रत त्यौहार 

छठ पूजा (सूर्य षष्ठी – तीसरा दिन): आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। शाम के समय अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। यह व्रत संतान के सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए रखा जाता है।  

आज 15 नवंबर 2026 रविवार का राशिफल 

मेष राशि- 

आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें. कल आपके खर्चे काफी बढ़े रहेंगे और इस कारण से आपका तनाव काफी बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपके कुछ विरोधी कल सिर उठा सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों में काफी धन खर्च करने के बाद सफलता मिलेगी. राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है और आपको अपने काम में सफलता मिलेगी. किसी व्यक्ति पर पैसों के मामले में भरोसा न करें.

वृषभ राशि-

आज काफी अनुकूल है. ग्रहों की चाल से आपको लाभ होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी. नौकरी में इंक्रीमेंट के बारे में विचार किया जा सकता है, इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें कि अधिकारी आपके खिलाफ हो जाएं. प्रेमी जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा और आप रिश्ते में बढ़ते प्यार से अभिभूत रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा और कल आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं. शादीशुदा जातकों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. व्यापार के लिए दिन सफल रहेगा.

मिथुन राशि- 

आज का दिन शुभ है और कल आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. आप लोगों की भलाई के लिए कुछ काम करेंगे. आप जहां काम करते हैं, वहां कल आपकी ही चर्चा होगी और आपके प्रदर्शन की लोग तारीफ करेंगे. आप मन लगाकर खूब मेहनत करेंगे. आपके वरिष्ठ भी आपके पक्ष में नजर आएंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगी, लेकिन इन सबके बावजूद आप अच्छा तालमेल बनाकर रख पाएंगे और अपने प्रेम जीवन का आनंद उठा पाएंगे.

कर्क  राशि- 

किस्मत मेहरबान रहेगी और सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आपको लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. कल आपको किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जहां जाने से मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में ताजगी आएगी. सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और भाई-बहनों की मदद से करियर में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं.

सिंह राशि –

आज आपके लिए लाभ का दिन है. ग्रहों का गोचर आपको अपने बारे में सोचने पर मजबूर करेगा. कुछ बातें हैं जो आपने किसी को नहीं बताईं, कल उन बातों पर कहीं चर्चा हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ेगा और कुछ आर्थिक चिंताएं भी आपको परेशान करेंगी, लेकिन अंदर से एक आवाज आएगी कि आप सब कुछ कर सकते हैं और इससे आप आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे. घर में कुछ चुनौतियां आपके रूटीन को प्रभावित कर सकती हैं. फिर भी ईश्वर की कृपा से कल आप हर क्षेत्र में अपना 100 फीसदी योगदान देते हुए नजर आएंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

कन्या राशि-

कल का दिन अनुकूल है. ग्रहों और सितारों की चाल कल आपके व्यवसाय के लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगी. कल आपको कुछ नए लोगों से व्यापारिक सौदे प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका कारोबार चमकेगा. दांपत्य जीवन में भी तनावपूर्ण स्थितियों का अंत होगा और एक-दूसरे के प्यार में आप लोग खुश रहेंगे. यदि आप अपने जीवनसाथी के नाम पर कोई व्यापार करते हैं तो आप लाभ के हकदार होंगे और कल आप उनके नाम पर कोई संपत्ति खरीदने में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें लाभ मिलेगा. मन में गुस्सा जरूर रहेगा, जो बीच-बीच में आपको परेशान करेगा, लेकिन आपके आस-पास की परिस्थितियां आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी.

तुला राशि –

ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए भूलकर भी धन का निवेश न करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आपने पहले से ही कहीं निवेश किया हुआ है, तो कल उस निवेश का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है. कल किसी कारण से आपके खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे. अगर आप नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो स्थिति पक्की होगी और अगर आप नौकरीपेशा हैं तो कल का दिन आपके नाम रहेगा. खानपान संबंधी परेशानी के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. धन प्राप्ति के लिए कल आप कोई अलग रास्ता अपना सकते हैं, हालांकि कुछ समस्याएं आ सकती हैं.

वृश्चिक  राशि-

आपके लिए लाभ का दिन है. कल आपके चारों ओर प्रेम की हवा फैलेगी, जिससे आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. कल आप अपने प्यार को खुलकर महसूस करेंगे और अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे. अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान का सुख मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपको सफलता देंगे और कल कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है और कल आपका भाग्य प्रबल रहेगा.

धनु राशि-

आज आपके लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. ग्रहों की स्थिति कल आपके लिए कुछ खास लेकर आई है. मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और परिवार का प्रेम भी आपको प्राप्त होगा. कल आप परिवार की जरूरतों को समझेंगे और आपका पूरा ध्यान घरेलू जीवन पर रहेगा. कल आपकी अपनी मां के लिए कुछ करने की इच्छा होगी और हो सकता है उन्हें कोई बढ़िया तोहफा दें. नए वाहन या नए घर को खरीदने की इच्छा तीव्र होगी और इस दिशा में प्रयास भी होंगे. आप अपने काम को लेकर लापरवाही नहीं करेंगे. मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.

मकर राशि –

आज का दिन खुशनुमा बीतेगा और पुरानी यादें ताजा करने का भी मौका मिलेगा. कल दोस्तों से मिलने में समय व्यतीत करेंगे और खूब गपशप करेंगे. भाई-बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर खुशी आएगी. किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. कल आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और खुद को आत्मविश्वास से भरपूर समझकर व्यापार में कुछ बड़े फैसले भी लेंगे. कल का दिन आपकी क्षमता की परीक्षा लेगा.

कुंभ राशि- 

आर्थिक चुनौतियां कुछ कम होंगी. कहीं से पैसा आपके पास आएगा, जिससे आपको राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा. कर्ज में कमी आएगी, लेकिन किसी बड़ी संपत्ति में निवेश के लिए आप बैंक से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं. कल आपको अच्छा भोजन करने का सुख प्राप्त होगा और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर भी चर्चा करेंगे. आपकी वाणी में कुछ कड़वाहट भी आ सकती है, इससे बचना जरूरी होगा. व्यापार में लाभ होगा.

मीन राशि- 

ग्रहों की दशा शुभ है और जहां हाथ रखेंगे वहीं सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी. कल आप अपना दांपत्य जीवन बहुत अच्छे से व्यतीत करेंगे और अपने जीवनसाथी के लिए कुछ ऐसा खरीदेंगे जिससे वे बेहद खुश होंगे. व्यापार के लिए कल का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपको कोई बड़ा मुनाफा मिलने का मौका मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे. कल का दिन आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके दे सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}