भोपालमध्यप्रदेश

अब गांव में ही मिलेगा आयुर्वेद-होम्योपैथी-यूनानी इलाज, 318 नए डॉक्टरों की हुई नियुक्ति

अब गांव में ही मिलेगा आयुर्वेद-होम्योपैथी-यूनानी इलाज, 318 नए डॉक्टरों की हुई नियुक्ति

भोपाल। प्रदेश के गांवों में अब आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का इलाज घर के पास ही मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा आरबीएसके चिकित्सा अधिकारी के कुल 318 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें आयुर्वेदिक के 148, होम्योपैथी के 148 और यूनानी के 22 डॉक्टर शामिल हैं। सभी को 36,200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में निभाएंगे अहम भूमिका

ये डॉक्टर जिलों के ब्लॉकों में पदस्थ होंगे। वे बच्चों की स्वास्थ्य जांच, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनीमिया, पोषण, टीकाकरण और आम बीमारियों के इलाज में मदद करेंगे। ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से आयुष डॉक्टरों की कमी थी।

जिला अस्पताल जाने की मजबूरी होगी खत्म, समय और पैसा बचेगा

सर्दी-खांसी, बुखार, पेट दर्द जैसी आम बीमारियों के लिए भी लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ता था। अब ब्लॉक स्तर पर डॉक्टर मिलने से समय और पैसा बचेगा। बच्चों की स्कूलों में नियमित जांच भी हो सकेगी, जिससे बीमारी का शुरुआती दौर में ही पता चल जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}