मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

सीतामऊ में युवा संकल्प रैली का भव्य स्वागत, मनोहर सिंह चौहान के पहुंचने पर युवाओं ने किया जोरदार अभिनंदन

सीतामऊ में युवा संकल्प रैली का भव्य स्वागत, मनोहर सिंह चौहान के पहुंचने पर युवाओं ने किया जोरदार अभिनंदन

सीतामऊ। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री राजेश दिक्षित के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री मनोहर सिंह चौहान के पदभार ग्रहण पर युवा संकल्प रैली का काफिला शुक्रवार को सीतामऊ नगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंचा। यहां पर हितेश रायमालानी भाऊ मित्र मंडल के तत्वावधान में रैली का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर ढोल-डीजे की गूंज और आतिशबाजी के बीच युवाओं ने उत्साह के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान का स्वागत किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवाओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

महाराणा प्रताप चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर अपनी खुशी जाहिर की। युवा संकल्प रैली के माध्यम से युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता का संदेश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}