देशबिहार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की शिष्टाचार भेंट

पटना सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक डॉ. सुनील कुर मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने तथा उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए राज्य से अनाज के निर्यात (Export) एवं राइस हस्क (Rice Husk) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन आवश्यक संसाधनों की सुगम उपलब्धता से बिहार में स्थापित एवं प्रस्तावित उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।डॉ. मिश्रा के सुझावों एवं औद्योगिक आवश्यकताओं पर माननीय मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी  ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि “आप उद्योग चलाइए, सरकार आप सभी को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।” मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक आश्वासन से उद्योग जगत के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और सहयोगात्मक दृष्टिकोण परिलक्षित हुआ।इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा के साथ विष्णु कहते हैं पांडेय भी उपस्थित रहे।डॉ. मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री का बहुमूल्य समय देने, सकारात्मक विचारों एवं बिहार में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग और उद्योग जगत के सामूहिक प्रयासों से बिहार औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}