धर्म संस्कृतितालरतलाम

करवाचौथ पर सुहागिनों ने की पति की दीर्घायु की कामना

श्रद्धा, आस्था और प्रेम के साथ महिलाओं ने किया पूजन-अर्चन, सुखी दांपत्य जीवन की मांगी मंगलकामना

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

ताल। भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण के प्रतीक करवाचौथ का पर्व क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं ने परंपरानुसार व्रत रखकर भगवान गणेश, माता करवा एवं चंद्रदेव की पूजा की। महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर अपने सुहाग की रक्षा और दांपत्य जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। शाम को चंद्रोदय की प्रतीक्षा के बाद चंद्रदेव के दर्शन एवं पूजन कर व्रत का पारण किया।

पर्व के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों, सोलह शृंगार, मेहंदी और पूजन की तैयारियों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। घर-परिवारों में धार्मिक एवं उत्सवी वातावरण रहा।

करवाचौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, त्याग और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। यह भारतीय परंपरा में दांपत्य जीवन की मधुरता, पारिवारिक एकता और मंगलकामना का संदेश देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}