सीएमओ गिरीश शर्मा के नेतृत्व में गरोठ में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों को कराया अतिक्रमण मुक्त

सीएमओ गिरीश शर्मा के नेतृत्व में गरोठ में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मुख्य मार्गों को कराया अतिक्रमण मुक्त
— सतीश शर्मा
गरोठ। नगर में सुगम यातायात व्यवस्था और आमजन को आवागमन में राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद गरोठ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार, 29 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से शहीद चौक होते हुए पीडी तक मुख्य मार्गों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। सीएमओ गिरीश शर्मा के निर्देशन में नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए मार्गों को सुगम बनाने की पहल की, ताकि नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
सीएमओ गिरीश शर्मा ने नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही। साथ ही आमजन एवं व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक मार्गों और चौराहों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।



