धर्म संस्कृतिदलौदामंदसौर जिला

अंबाजी धाम पर हुआ हवन पूर्णाहुति महाप्रसादी का वितरण

माताओं बहनों को सुहाग श्रंगार सामग्री का किया वितरण

दलौदा।श्री अंबाजी धाम निपानिया में नवरात्रि के नौवें दिन सांसद सुधीर गुप्ता महाआरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने धाम पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय में धर्म के काम में युवाओं द्वारा पूरी व्यवस्था देखी जा रही हे जो आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार और मार्गदर्शन की ओर अग्रसर करती है।

नवरात्रि में नो ही दिन महिलाएं और बालिकाएं दूर दूर से गरबा खेलने धाम पर आई जिसमें हर दिन समिति द्वारा गरबा खेलने वाली माताओं बहनों को अलग अलग उपहार भेट किए । नौवें दिन धाम के अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर भी पहुंचे धाम पर गरबा खेलने वाली माताओं ओर बहनों तथा धाम की अच्छी रील बनाने वाले को टोकन वितरण कर उपहार भेट किए। जिसमें धमनार निवासी शिवानी पिता गोपाल चौहान को इलेक्ट्रिक स्कूटी उपहार में भेट की गई दूसरी स्कूटी इशाकपुर निवासी सुनील भावसार को भेट की गई । इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}