मंदसौर जिला

कैलाशपुर में आठ स्थानों पर गरबा नृत्य के साथ हुई मां कि भव्य आराधना

31 फिट रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई कि जीत दशहरा पर्व मनाया

कयामपुर। कैलाशपुर नगर में जवारे विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन हुआ।आदि शक्ति कि भक्ति और आस्था का पर्व नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव का मंगलवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ। नौ दिवसीय मां कि आराधना आठ स्थानों पर घट स्थापना के साथ हुई जहां पर प्रतिदिन पूजा अर्चना कर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया।सभी जगह से कलश एवं जवारे का चल समारोह ढोल धमाके से नगर में होते हुए शीतला माता जी के स्थान पर पहुंचे जहां विधि विधान से पूजन कर समापन हुआ।

चल समारोह में सैकड़ो श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं नवयुवक युवतियों और बच्चों की सहभागिता रही। इसके पश्चात श्री राम अस्तर मंदिर प्रांगण में झंडा चौक समिति द्वारा कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन हुआ। संध्या के समय प्रतिवर्ष के अनुसार दशहरा पर निकलने वाले भाव भगवान का चल समारोह निकला।एवं रात्रि 8 बजे श्री राम अस्तर मंदिर मंदिर से भगवान श्री राम जी को रथ मे विराजमान कर सैकड़ो श्रद्धालुओं की संख्या में अपने भक्तों के साथ चल समारोह में भगवान श्री राम हटीला हनुमान जी मंदिर के सामने दशहरा मैदान पहुंचे जहां भक्तों द्वारा रामायण की चौपाइयां बोली गई और अंत में आतिशबाजी के साथ 31 फीट ऊंचाई के रावण का दहन हुआ। तत्पश्चात् भगवान चल समारोह के साथ वापस अस्तर मंदिर पहुंचे जहां मंदिर के पुजारी गोपाल दास बैरागी ने भगवान की आरती की और प्रसाद वितरण कर बुराई पर अच्छाई कि जीत दशहरा पर्व मनाया गया। संपूर्ण नवरात्रि एवं रावण दहन तक पुलिस विभाग द्वारा अच्छे से सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई। उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}