नवरात्रि महापर्व पर मेघ यश गरबा महिला समिति द्वारा शस्त्र पूजन व महिषासुर वध का नाट्य रूपांतरण किया

नवरात्रि महापर्व पर मेघ यश गरबा महिला समिति द्वारा शस्त्र पूजन व महिषासुर वध का नाट्य रूपांतरण किया
मंदसौर। नवरात्रि के महापर्व पर नवमी के पावन अवसर पर पार्षद भारती पाटीदार के नेतृत्व में मेघ यश गरबा महिला समिति के तत्वावधान में वृहद स्तर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदसौर विभाग के कारवाह डॉ. सुमन कुशवाह ने शस्त्र पूजन कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।इस अवसर पर समिति की सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि जिस प्रकार माँ दुर्गा के हाथों में शास्त्र और शस्त्र दोनों हैं, उसी प्रकार सनातन संस्कृति के अनुरूप अपनी आने वाली पीढ़ी को शास्त्र के साथ- साथ शस्त्र विद्या में भी निपुण किया जाएगा।अधर्म पर धर्म की जीत को दशार्ने के उद्देश्य से महिषासुर वध का नाट्य रूपांतरण तृप्ति जी पाटीदार के द्वारा तैयार किया गया, जिसमें महिषासुर की मुख्य भूमिका में समिति की कोरियोग्राफर कंचन उपाध्याय रहीं एवं आदिशक्ति की भूमिका माही जमावानी ने निभाई। इस नाट्य मंचन की सभी दर्शकों ने बहुत सराहना की। कार्यक्रम में समिति की समस्त महिला सदस्य समिति के संयोजक व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। यह जानकारी समिति के संयोजक डॉक्टर गौतम वक्ता ने दी।



