मंदसौरमंदसौर जिला
निलेश शुक्ला बने मल्हारगढ़ आईटीआई कॉलेज में सांसद प्रतिनिधि*

निलेश शुक्ला बने मल्हारगढ़ आईटीआई कॉलेज में सांसद प्रतिनिधि
तुरकिया ।मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने बालागुड़ा निवासी पत्रकार निलेश शुक्ला को मल्हारगढ़ स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कॉलेज में अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
शुक्ला को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर उनके इष्ट-मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए सांसद सुधीर गुप्ता का आभार व्यक्त किया। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि शुक्ला अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संस्थान से जुड़े कार्यों एवं क्षेत्र के हितों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



