कार्रवाईगरोठमंदसौर जिला

व्हाट्सएप पर सट्टा रैकेट: राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से गरोठ , शामगढ सटोरियों में हड़कंप, आरोपी पीसी रिमांड पर

झालावाड़ , गरोठ (बोलिया) अब्दुल खालिद उर्फ बबलू साथी सटोरिया गैंग पुलिस पकड़ से दूर?

भवानी मंडी। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टे का अवैध कारोबार चलाने वाले एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इस नेटवर्क के तार मध्य प्रदेश के गरोठ ,बोलिया और शामगढ़ तक जुड़ने की बात सामने आई है , राजस्थान की भवानी मंडी थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय स्तर पर भी सटोरियों में हड़कंप मच गया।राजस्थान की भवानी मंडी थाना पुलिस ने शहर की सीमा से सटे मंदसौर जिले की भेसोदामंडी दशहरा मैदान से सट्टा संचालित करने वाले आरोपी अशफाक उर्फ कालू 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है , पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लंबे समय से सट्टे का कारोबार संचालित कर रहा था , पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 से अब तक सट्टे के 14 मामले दर्ज है , पुलिस ने उसके खिलाफ बीएस की धारा 13 RPGO एक्टिवा 112 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर पीसी रिमांड पर लिया है।

भवानी मंडी थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने जानकारी दी है कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश तेजी से की जा रही है , पुलिस की शुरुआती जांच और दावों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य सटोरियों ने मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे गरोठ , बोलिया , शामगढ़ , झालावाड़ में शरण ले रखी है , इस खुलासे के बाद अब राजस्थान पुलिस और मध्य प्रदेश के स्थानीय प्रशासन के बीच आपसी समन्वय से गरोठ (सट्टे का हब पॉइंट बोलिया) अब्दुल खालिद उर्फ बबलू सहित उसके पार्टनर गरोठ के बोलिया क्षेत्र में छिपे बैठे सटोरिया पर भी शिकंजा कसे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।पूर्व में भी गरोठ बोलिया- भानपुरा थाना में अब्दुल खालिद सहित साथियों पर पुलिसिया कार्यवाही में करोड़ों का लेनदेन अभी सामने आया था , बावजूद पुनः अपने पैर पसार लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}