प्रेरणा/बधाईयांमंदसौर जिलासीतामऊ

पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के तीन खिलाड़ियों का रग्बी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के तीन खिलाड़ियों का रग्बी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ के खिलाड़ियों ने संभाग स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु. लक्षिका पिता मंगलसिंह चावड़ा, कु. रागिनी पिता मनीष सिंह चौहान एवं विकास पिता महेंद्र सुरावत का रग्बी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

यह राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक इंदौर में आयोजित होगी, जिसमें पैरामाउंट एकेडमी के चयनित खिलाड़ी उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्यामलाल जोकचंद, विकासखंड प्रभारी कीर्तिराज सिंह, सहप्रभारी नरेंद्र सिंह सिसोदिया एवं हिम्मत सिंह चौहान ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वहीं पैरामाउंट एकेडमी के संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय, मैनेजर पियूष हरगोड़, यश हीवे, अरविंद सिंह चौहान, संजना कुंवर एवं व्यायाम शिक्षक सुठी नितेश मकवाना ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

इसके साथ ही दलवादा के व्यायाम शिक्षक बद्रीलाल बसेर, व्यायाम शिक्षक हरीश टेलर, संदीपनी व्यायाम शिक्षक अंकित लोहार एवं सरस्कुंवर व्यायाम शिक्षक आदित्य सेठिया सहित विकासखंड के समस्त खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पैरामाउंट एकेडमी परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}