समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 28 सितंबर 2026 सोमवार

शासन की योजना की मदद से रेखा पवार के जीवन मेंखुशहाली आईं
मंदसौर 27 सितंबर 2026/ शासन की योजना की मदद से मंदसौर जिले के ग्राम हरमाला तहसील मल्हारगढ़ की रेवासी श्रीमती रेखा पवार की जीवन में खुशहाली आई है गरीब परिस्थितियों से निकलकर परिवार अब आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ चला है
कक्षा 12वीं तक शिक्षित रेखा पवार अपने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण यह सोच रखती थी कि उन्हें भी कुछ करना चाहिए ताकि अपने परिवार का सहारा बने इसी दौरान उन्हें समाचार पत्रों से शासन की टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना की जानकारी मिली विस्तृत जानकारी के लिए मंदसौर जनजाति कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में जाकर संपर्क किया जहां उन्हें योजना की पूर्ण जानकारी दी गई इसके बाद उन्होंने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से समस्त पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत किया
कार्यालय द्वारा रेखा के आवेदन का सत्यापन कर भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की मल्हारगढ़ शाखा को भेजा गया बैंक द्वारा स्थल निरीक्षण तथा ऋण औपचारिकता है पूर्ण कराकर 80000 रुपए की ऋण राशि स्वीकृत की गई तथा शीघ्र ही वितरण भी कर दिया गया
प्राप्त ऋण राशि से रेखा ने चूड़ी केंद्र जनरल स्टोर प्रारंभ किया अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी से स्टोर के व्यवसाय को उन्नति प्रदान की अब रेखा को प्रतिमाह 20000 से 22000 तक आमदनी अर्जित हो रही हैं परिवार में खुशी है आय बढ़ने से जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार आया है इसके लिए रेखा शासन की योजना को धन्यवाद देती है l फोटो संलग्न
–00–
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा सुना गया
मंदसौर 27 सितम्बर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को मंदसौर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने हितग्राहियों से संवाद किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 138 वें एपिसोड का प्रसारण भी देखा और सुना। हितग्राहियों ने उत्साहपूर्वक मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया ।
–00–
चंदवासा का युवक MD तस्करी मे धराया, 121 ग्राम एमडी मामले में पांच महीने बाद तीसरी गिरफ्तारी..
नाहरगढ़।. टिगरिया बादशाह रोड पर अप्रैल 2026 में 121 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में तीसरी गिरफ्तारी की है। जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा के राहुल राठौड़ को पकड़ा है। पुलिस अब उससे ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है।
15 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने टिगरिया बादशाह रोड पर टीसीएस चौराहे के पास नाहरगढ़ निवासी शैलेन्द्र चौहान को पकड़ा था। उसके पास से 121 ग्राम एमडी मिली थी, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसी मामले में नाहरगढ़ के चेतन राठौर को भी गिरफ्तार किया था। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस राहुल तक पहुंची। उसे मंदसौर से पकड़कर इंदौर लाया गया।
राहुल खेती किसानी करता है और 10वीं तक पढ़ा है। शामगढ़ थाने में उसके खिलाफ मारपीट और जुआ एक्ट के दो मामले पहले से दर्ज हैं। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान राहुल के बारे में जानकारी मिली थी। उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे ड्रग्स के स्रोत तथा इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



