सीतामऊ में गणमान्य जनों पत्रकारों ने गणेशजी कि महाआरती कर सर्व मंगल कि कामना की

अतिथि गणों ने कहा गणेशोत्सव न सिर्फ हमें मिलना जुलना सिखाता बल्कि आचरण सम्मान का भाव भी जागृत करता है
सीतामऊ। विगत डेढ़ दशक से प्रतिवर्ष साईं एकता ग्रुप द्वारा श्री वटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य साज सजावट के साथ विराजमान भगवान श्री गणेश जी का दस दिवसीय का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान गणेश जन्मोत्सव के नवमे दिवस किशोर जैन बापू, रामेश्वर जामलिया डॉ राजमल सेठिया, राधेश्याम घाटिया लक्ष्मीनारायण मांदलिया हेमंत जैन परितोष राजगुरु नवीन विश्वास द्विवेदी राजकुमार पोरवाल हितेश रायमलानी विकास तातेड जगदीश लौहार आदि गणमान्य जन पत्रकार को पंडित कैलाश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश जी पार्थिव पूजन संपन्न कराई गई तत्पश्चात ढोल ढ़माके के साथ महा आरती कि गई।इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ नारायण दास रामावत चंद्रबिहारी चौहान, रमेश नलवाया, समिति के सक्रिय कार्यकर्ता नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत, प्रशांत चतुर्वेदी दिलीप आंजना राहुल जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, मनीष राजगुरु भूपेन्द्र राजपूरोहित भूपेंद्र त्रिवेदी मुकेश कारा, ओम रामावत कुंदन परिहार महेश बैरागी, दिपक रामावत हेमंत जैन, भेरु गोस्वामी हर्षद परिहार राहुल रावत दिव्यांश शर्मा विनय भाटी, हंसराज सिंह कपील शर्मा प्रवीण शर्मा अरुण रावत जितेंद्र शर्मा जितेश घाटिया जसवंत रावत आदि द्वारा अतिथि गणों का दुपट्टा पहनाकर कर स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर अतिथि श्री रामेश्वर जामलिया और लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने कहा कि भगवान गणेश जी का दस दिवसीय जन्म उत्सव का आयोजन न सिर्फ हमें मिलना जुलना सिखता बल्कि व्यवहार आचरण सम्मान का भाव भी जागृत करता है। ऐसे सामाजिक स्वरुप में किए जाने वाले आयोजन धर्म से आध्यात्मिक दर्शन और हमारे शरीर का मेडिटेशन योग होकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।



