आंगनवाड़ी बसई में पोषण माह के अंतर्गत बाल चौपाल दिवस मनाया गया

आंगनवाड़ी बसई में पोषण माह के अंतर्गत बाल चौपाल दिवस मनाया गया
सालरिया-(रमेशपोरवाल)-आंगनवाड़ी केंद्र बसई पर पोषण माह अंतर्गत हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम अंतर्गत बाल चौपाल दिवस मनाया गया जिसमे आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का जन्मदिवस मनाया गया बच्चों को गिफ्ट दिए गए..बच्चों द्वारा कविताए कहानीयां सुनाई गयी… पर्यवेक्षक सोनल उबेजा द्वारा महिलाओ को विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी कुपोषित बच्चों को NRC मे भर्ती करवाये, नियमित आंगनवाड़ी केन्द्रो पर आकर 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन करवाये
3 से 6 वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र मे भेजे शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि के माध्यम से बच्चों का विकास हो… खेल खेल मे बच्चे सीखे.. बच्चों के दिमाग़ का 80 % विकास गर्भवस्था से लेकर 2 वर्ष तक हो जाता है इस समय गर्भवती माता और बच्चों का विशेष ध्यान रखे… आंगनवाड़ी केन्द्रो मे पोषण भी पढ़ाई भी की गतिविधिया करवाई जा रही है.. लाडली लक्ष्मी योजना मे बालिकाओं का आवेदन करवाये, प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना गर्भवती महिलाओ को पोषण के लिए राशि प्राप्त होती है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करके अपना आवेदन करवाये…इस कार्यक्रम मे बसई ग्राम की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताए साहायिकाए महिलाये एवं बच्चे उपस्थित थे



