कार्रवाईमंदसौर जिलामल्हारगढ़
न्यायालय के आदेश पर पांच जेसीबी की सहायता से नापाखेड़ा चौपाटी पर 10 दुकाने तोड़ कर हटाया अतिक्रमण

बहुत सालो से एक सार्वजनिक शौचालय की हो रही थी मांग राजस्व विभाग की जगह पर कर रखा था अतिक्रमण
मल्हारगढ़। बुधवार अलसुबह नापाखेड़ा चौपाटी पर तहसीलदार नायाब तहसीलदार पटवारी सहित राजस्व विभाग की टीम मय पुलिसबल अतिक्रमण हटाने को लेकर नापाखेड़ा चौपाटी पहुची कारण था राजस्व विभाग की जमीन पर पिछले कई सालों से बना सार्वजनिक शौचालय गिराकर अवैध दुकानों का निर्माण करना।जिसको लेकर आज सुबह राजस्व विभाग की पूरी टीम मय पुलिस बल पहुची पांच जेसीबी की सहायता से 10 दुकानों को तोड़ अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
सार्वजनिक शौचालय के निर्माण को लेकर हटाया गया अतिक्रमण निर्माण कार्य पिछले कई सालो से अटका था जो आज भी अटका है।यह मामला पिछले कई दिनों से न्यायालय में चल रहा था।न्यायालय के आदेश के बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई है।



