इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में पहुंची दिल्ली की युवती ने राहुल गांधी से शादी की जताई इच्छा

देवोश्री मुखर्जी दिल्ली से इंदौर पहुंची थी राहुल को सुनने, कहा- राहुल जो मुद्दे उठाते हैं उनका युवाओं पर असर पड़ता है, बयान के बाद कार्यक्रम में चर्चा तेज, सोशल मीडिया पर भी छाई

इंदौर। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब दिल्ली से इंदौर पहुंची एक युवती ने मंच से नहीं बल्कि मीडिया के सामने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जता दी।

कौन है युवती और क्या कहा?

युवती का नाम देवोश्री मुखर्जी बताया जा रहा है, जो दिल्ली से इंदौर राहुल गांधी को सुनने पहुंची थीं। देवोश्री ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों को उठाते हैं, उनका युवाओं पर प्रभाव पड़ता है और इन्हीं मुद्दों को सुनने के लिए वह इंदौर पहुंची हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के प्रति अपनी पसंद जाहिर करते हुए कहा कि – “अगर कोई अभिनेत्री राहुल गांधी को डेट करने की इच्छा जता सकती है, तो एक आम लड़की भी उनसे शादी का सपना देख सकती है।”

कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना बयान

देवोश्री का यह बयान कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बन गया। उनका कहना था कि राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते हैं और इसी वजह से वह उन्हें सुनना चाहती थीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी युवती की बात को गंभीरता से सुना।

देवोश्री के बयान का वीडियो और उनकी बातों को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे युवाओं में राहुल गांधी की लोकप्रियता बता रहे हैं, तो कुछ इसे वायरल होने का तरीका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}