मंदसौर जिलासीतामऊ

सीतामऊ अंचल क्षेत्र में 130 और नगर में 18 जगह विराजेंगे गणपति बप्पा 

आगामी त्यौहारों में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना सभा हाल में बैठक संपन्न हुई 

सीतामऊ। आगामी गणेश चतुर्थी अनंत चतुर्दशी आदि त्यौहारों को लेकर सीतामऊ थाना सभा हाल में शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कि गई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति ने कहा कि त्यौहारों का आयोजन शांति और व्यवस्था के साथ आयोजित हो।इस बार गणेश उत्सव दस से बारह दिन का हो गया। हर बार जो स्थापना हो रही वहीं हो न ई स्थापना में जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। पहले से ही स्थापना वहां अच्छे से आयोजन हो तथा ट्रेफिक जाम नहीं हो, सुरक्षा व्यवस्था आदि में पुलिस के भरोसे से अधिक अपने वालेंटियर रखें।रात के समय स्थापना में व्यक्ति सोये पुलिस रात को चेकिंग निरंतर करेगी। किसी प्रकार के शराबी असामाजिक तत्वों से स्वयं नहीं झगड़े तुरंत पुलिस को सुचना करें। घर घर गणेश जी वाले मोहल्ले चौक के बड़े स्थापना में विसर्जित करें विसर्जन में ग्रुप में जाएं ग्रुप में रहें। विसर्जन स्थान पर तखत लगायें जायेंगे।

एसडीओपी ने आगे कहा कि कैमरे लगाए और अच्छे वाले लगाएं ताकि हमारी अपनी सुरक्षा है। अपराध करने वाले को पुलिस को नहीं पता होता है कि उसने अपराध किया होगा। पुलिस भी आपकी तरह होती है पर पुलिस कैमरे के माध्यम से और कानून कि मदद से हम अपराधी तक पहुंच सकते हैं। कैमरा आपकी जान-माल कि सुरक्षा है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि थाना क्षेत्र में 130 जगह नगर में 18 जगह गणेश स्थापना होगी। जहां भी स्थापना करे आवाजाही में परेशानी नहीं हो विद्युत व्यवस्था बारीश आधी से किसी को समस्या नहीं हो मुर्ति स्थापना भोग प्रसादी कि सुरक्षा समिति करे आयोजन के पश्चात विसर्जन के लिए नदी तालाब का चयन नहीं करे, छोटे स्थापना वाले बड़े आयोजन वाले को अपनी मूर्ति विसर्जन के लिए या जहां सुरक्षा व्यवस्था हो वही विसर्जन उपस्थित कर्मचारियों के अनुसार करें। आयोजन में हो सके कैमरे कि व्यवस्था कि जाए।थाना प्रभारी ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सभी कार्यक्रम आनंद पूर्वक मनाए गये सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।20 को बाबा रामदेव जी मंदिर जागरण डोल ग्यारस, आदि पर चर्चा हुई।

वरिष्ठ जन रामेश्वर जामलिया गोविंद सिंह पंवार ने कहा कि जहां स्थापना हो वह सड़क पर नहीं हो जहां मैदान हो, आयोजन समिति सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के साथ खुद भी करें, विसर्जन सतर्कता जरूरी है पहले भी एक दो हादसे हो चुके हैं इसलिए समिति के लोग विसर्जन में कम से कम कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन का सहयोग के साथ विसर्जन करें।बरसात होने और भावुकता वस कोई कार्यकर्ता का प्रशासन ध्यान रखें। उन्हें मानवीयता के साथ सहयोग प्रदान करें।

इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमित रावत, विधायक प्रतिनिधि पुरणदास बैरागी पवन शर्मा मुस्लिम समाज सदर शमशेर मौलाना, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह देवड़ा, रमेश छोटू परमार, लक्ष्मीनारायण राठौर, संजय चौहान लक्ष्मीनारायण मांदलिया, हेमंत जैन, परितोष राजगुरु, सुरेश गुप्ता राजेन्द्र देतरिया, दिलीप काला विद्युत वितरण कं राजेन्द्र वर्मा हनिफ शेख सहित गणमान्य जन पत्रकार पुलिस स्टाप गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}