दलौदामंदसौर जिला

09 माह की सफल ट्रेनिंग पूरी कर ऋतुराज सिंह चौहान लौटे गांव, बैंड-बाजे और ढोल-डीजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

09 माह की सफल ट्रेनिंग पूरी कर ऋतुराज सिंह चौहान लौटे गांव, बैंड-बाजे और ढोल-डीजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

कुचड़ोद/लाऊखेड़ी। भारतीय सेना में 09 माह की सफल आर्मी नर्सिंग ट्रेनिंग पूर्ण कर अपने गृह गांव लाऊखेड़ी लौटे ऋतुराज सिंह चौहान का ग्रामीणों ने जोश और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। कुचड़ोद से लाऊखेड़ी तक बैंड-बाजे, डीजे और ढोल की थाप के साथ जोरदार स्वागत जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान दोनों गांवों के प्रमुख चौराहों पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं ग्रामीणों ने ऋतुराज सिंह चौहान का फूलमालाओं से स्वागत-अभिनंदन किया। गांव के बेटे की उपलब्धि पर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बसंत जी शर्मा, जनपद सदस्य प्रेम सिंह जी पंवार, सरपंच महेंद्र सिंह जी गुर्जर, पूर्व सरपंच रघुनाथ सिंह जी अफजलपुर, पूर्व जनपद सदस्य गोपाल जी गुजरिया, नेपाल सिंह जी, विजयपाल सिंह जी, पवन दीक्षित जी, कंवरलाल जी मेंगरिया एवं लाला मंडोरा जी (कुचड़ोद) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं लाऊखेड़ी में पूर्व सरपंच गजेंद्र सिंह सिसोदिया, छोटू सिंह, हनुमंत सिंह जी, महेंद्र सिंह जी, लखन सिंह जी, गज्जू सर, जितेंद्र सिंह जी एवं श्याम सिंह जी सहित ग्रामीणों ने भी ऋतुराज सिंह चौहान का शानदार स्वागत किया।
परिजनों की ओर से दादा होकम भगवान सिंह जी चौहान एवं पिता महिपाल सिंह जी चौहान ने भी अपने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए आत्मीय स्वागत किया।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के युवा का भारतीय सेना से जुड़ना और सफल ट्रेनिंग पूर्ण कर वापस लौटना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऋतुराज सिंह चौहान की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी सेना में जाने और देशसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}