आबकारी विभाग की कार्रवाई में हरबर्ट बंधा के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

आबकारी विभाग की कार्रवाई में हरबर्ट बंधा के पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन तथा जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर के निर्देश पर मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर एस. एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 सदर ने अपने स्टाफ के साथ राजघाट थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान रहमतनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरबर्ट बंधा के समीप छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।बरामदगी के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



