अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 55 लीटर शराब बरामद, 350 किग्रा लहन व भट्ठियाँ नष्ट

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 55 लीटर शराब बरामद, 350 किग्रा लहन व भट्ठियाँ नष्ट
गोरखपुर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चल रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेशों के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर एवं थाना राजघाट की संयुक्त टीम ने थाना राजघाट क्षेत्र में छापेमारी की।एस.एन. वर्मा, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज (अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2) के नेतृत्व में शत्रुघ्न, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 अब्दुल जब्बार, उप आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 गोरखपुर की संयुक्त टीम ने राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद बागों, झाड़ियों एवं अन्य संदिग्ध स्थलों/अड्डों पर दबिश दी।दबिश के दौरान लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही लगभग 350 किलोग्राम लहन तथा कई भट्ठियों को नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।



