सपा कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ संभावित प्रत्याशी नवीन यादव का कैंपियरगंज में शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्र का किया भ्रमण

सपा कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ संभावित प्रत्याशी नवीन यादव का कैंपियरगंज में शक्ति प्रदर्शन, क्षेत्र का किया भ्रमण
गोरखपुर पीपीगंज कैंपियरगंज समाजवादी पार्टी (सपा) के संभावित विधानसभा प्रत्याशी नवीन यादव ने आज शनिवार को 320 विधानसभा क्षेत्र कैंपियरगंज में एक विशाल जनसंपर्क और भ्रमण कार्यक्रम के जरिए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उनके काफिले में हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे, जिसे आगामी चुनावों के मद्देनजर एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।सुबह 10 बजे जमुआर से हुआ ऐतिहासिक आगाज नवीन यादव के इस सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सुबह ठीक 10 बजे जमुआर से हुई। इसके बाद उनका काफिला जगतबेला, डोहरिया, मजनू, जंगल कौड़िया और पीपीगंज होते हुए आगे बढ़ा। पीपीगंज में सपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में भारी समर्थको के सपा प्रत्यासी नवीन यादव का स्वागत किया गया। नवीन यादव ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ संभावित प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया। नवीन यादव ने पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। हजारों कार्यकर्ताओं के जोश और गाड़ियों के लंबे काफिले ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जिला उपाध्यक्ष विनय यादव ने बताया पार्टी कार्यकर्ता 2027 के चुनाव को देखते हुए । पूरे कैंपियरगंज विधानसभा में रैली के माध्यम से लोगों से जुड़ने का कार्य किया जा रहा है।



