मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 28 अगस्त 2026 शुक्रवार

***********************

जिले में संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में समरसता संकल्प अभियान तथा कलश वंदन यात्रा जारी

सांसद श्री सुधीर गुप्ता तथा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर भी यात्रा में हुए सम्मिलित

मंदसौर 27 अगस्‍त 2026 / संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार मंदसौर जिले में भी समरसता संकल्प अभियान तथा कलश वंदन यात्रा निरंतर जारी है। विभिन्न ग्रामों, नगरों से गुजरते हुए यात्रा का ग्रामीणों, नागरिको द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में ग्रामों, नगरों में यात्रा द्वारा प्रवेश करके संत रविदास जी के संदेश का प्रसार किया है।

27 अगस्त को कलश वंदन यात्रा के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर भी सम्मिलित हुए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा यात्रा का स्वागत अभिनंदन करते हुए कलश धारण किया गया। 27 अगस्त को कलश वंदन यात्रा दलोदा रेल के अलावा दलोदा सगरा, रिछा लाल मुहा, पटेलासेमलिया आदि ग्रामों से होकर गुजरी। जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित भी इस दौरान उमस्थित रहे।

26 अगस्त को कलश वंदन यात्रा अलावडा खेड़ी, बोहरा खेड़ी, भूखी, सावाखेड़ा, सिंदपन, गुराडियालालमुहा, करवाखेड़ी, नंदावता, गरोड़ा तथा बनी ग्रामों से होकर गुजरी इस दौरान स्थान-स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ग्राम अलावदा खेड़ी में भी यात्रा में सम्मिलित हुए।

–00–

राजस्व अधिकारी प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं करें

राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्ती के लिए नियमित रूप से कैंप आयोजित करें

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मंदसौर 27 अगस्त 2026 / राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जिले के राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी राजस्व न्यायालय प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी नहीं करें। गंभीरता से कार्य कर त्वरित रूप से प्रकरणों का निराकरण किया जाए। राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों की निराकरण प्रक्रिया के दौरान लंबी-लंबी पेशियां नहीं लगाए पक्षकार को परेशान नहीं होना पड़े। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। विवादित नामांतरण की समीक्षा में जिन स्थानों पर देरी की जा रही है उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारीयों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। विवादित नामांतरण की भी समीक्षा की गई। इसमें गरोठ में ज्यादा संख्या में प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्ति की गई। संबंधित तहसीलदार को तेजी से निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्रकरणों के निराकरण के साथ मौका निरीक्षण भी कराया जाए। ताकि सुनिश्चित हो सके की वास्तविक रूप में समस्या का निराकरण हुआ अथवा नहीं जो भी नामांतरण विवादित है उनमें पेशियां शीघ्र लगाई जाए।

कलेक्टर द्वारा सीमांकन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा में निर्देशित किया गया कि किसी भी भूमि का सीमांकन बार-बार नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित करें एक ही बार में पुख्ता सीमांकन कर दिया जाए। सीमांकन में पक्षपात नहीं हो विवादित तथा अविवादित बंटवारे की भी समीक्षा की गई। पटवारी रिपोर्ट में पेंडेंसी नहीं हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया सुवासरा नायब तहसीलदार के यहां ज्यादा लंबी पेंडेंसी पाई गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा भू अर्जन कर वसूली, भूभाटक लंबीत ऑडिट रिपोर्ट, लंबित ऑडिट कंडिकाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए की नक्शे खसरों में विवादित अथवा गलत प्रविष्टि कैफियत आदि में गलत जानकारी के निराकरण हेतु राजस्व अधिकारी नियमित रूप से साप्ताहिक कैंप गांव में लगाए। जिससे समय सीमा में रिकॉर्ड दुरुस्ती नियमित रूप से होती रहे आमजन परेशान नहीं हो। आदेश अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा में निर्देशित किया कि आदेश जारी होने के बाद उस पर अमल समय सीमा में हो अन्यथा आदेश का कोई अर्थ नहीं रहेगा। मजरा टोला प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा बेसलाइन शिकायतों में कम से कम ढाई हजार शिकायत कम करने के निर्देश एक सप्ताह के लिए दिए गए कि सीएम मॉनिट में लंबित प्रकरणों तथा भूमि आवंटन की भी समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई।

–00–

खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल संवाद

मंदसौर 27 अगस्‍त 2026 / राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद युवाओं एवं खिलाड़ियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी से जुड़कर उनका संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए फिटनेस, अनुशासन, स्वस्थ जीवन शैली तथा राष्ट्र निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं एवं खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री अनिल कुमार आर्य तथा मेरा युवा भारत के एपीएस श्री महेंद्र भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट भी वितरित किए गए। खिलाड़ियों के सम्मान और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम स्थल पर खेल एवं युवा ऊर्जा का उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, अपनी प्रतिभा को निखारने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती वर्षा राज कुंवर झाला द्वारा किया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक श्री अनिल कुमार आर्य द्वारा किया गया।

–00–

जिले में अब तक 588.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मंदसौर 27 अगस्‍त 2026 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 588.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। 25 अगस्‍त की प्रात: 8 बजे समाप्‍त 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 9.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 63.0 मि.मी., भावगढ़ में 0 मि.मी., गरोठ में 29.0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 0 मि.मी., संजीत में 0 मि.मी., धुंधड़का में 2.0 मि.मी., मंदसौर में 2.0 मि.मी., शामगढ़ में 4.0 मि.मी., कयामपुर में 0 मि.मी., सीतामऊ में 2.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 6.0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।

विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 682.2 मि.मी., भावगढ़ में 619.2 मि.मी., गरोठ में 639.6 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 604.0 मि.मी., संजीत में 421.0 मि.मी., धुधंड़का में 726.0 मि.मी., मंदसौर में 603.0 मि.मी., शामगढ़ में 604.2 मि.मी., कयामपुर में 467.5 मि.मी., सीतामऊ में 565.4 मि.मी. एवं सुवासरा में 590.3 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्‍तर अब तक 1299.81 फीट है।

–00–

नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

मंदसौर 27 अगस्‍त 2026 / मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम डॉ. यादव का कहना है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर: 9818963273 और recp1mpbhawan@mp.gov.in ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

–00–

 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}