शोंक संदेशमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा के समाजसेवी स्व. डपकरा को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में मुक्ति धाम पहुंचे बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया 

सुवासरा के समाजसेवी स्व. डपकरा को दी अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में मुक्ति धाम पहुंचे बड़ी संख्या में नागरिकों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया 

17 को श्रद्धांजलि उठावना कार्यक्रम होगा पोरवाल परिणय रिसोर्ट में 

✍️ पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में स्थानीय राजा टोडरमल मार्ग एवं आडा बाजार में रहने वाले पोरवाल समाज के जाने-माने हस्ती एवं विनोद व संजय डपकरा के पूज्यनीय पिताजी स्वर्गीय पोरवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरुलाल लंबे समय से अस्वस्थ होने से प्रभु मिलन में 14/8/2026 रात्रि अपने अंतिम विदाई में लीन हुए वहीं दिनांक 15 अगस्त 2026 को उनके शव यात्रा उनके निवास स्थान विनायक केबल नेटवर्क उनके प्रतिष्ठान से सुवासरा नगर के सभी मार्ग से होती हुई मुक्तिधाम परिसर पहुंची वहीं शोकाकुल बंधुओं ने अंतिम विदाई दी वही उनके जीवन शैली एवं उनके कार्य शैली पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उद्बोधन दिए।

जिसमें विधायक हरदीप सिंह डग ने कहा कि निश्चित तौर पर स्वर्गीय पीरुलाल डपकरा जी का मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा और उनके मार्गदर्शन में मैंने सुवासरा सरपंच पद पर उनके आशीर्वाद से मुझे ग्राम पंचायत में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पिता परमेश्वर से उनको स्वर्ग में स्थान देने की विनती करता हूं।

सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने भी उनकी जीवन शैली एवं कार्य शैली पर बात करते हुए कहा कि पीरुलाल डपकरा मेरे एक घनिष्ठ मित्र थे वे सदैव हर समय समय पर मैं जब-जब भी उन्हें बुलाता था वह सदैव जरूर मेरे को मिलने आते थे और निश्चित तौर पर उनका एक अचानक चला जाना हमारे लिए दुखद घटना है ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ विजय पाटीदार ने भी पीरुलाल जी डपकरा शत शत नमन करते उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि निश्चित तौर पर पीरुलाल जी डपकरा के पास जब- जब भी में मिलने जाता था तो वह हमेशा मुझे अच्छी राय देते थे और कहते थे कि बेटा हमेशा अच्छे विचार रखें अच्छी सोच हो और सबको साथ लेकर चलने को कहा करते थे।

जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम सिंह भाटी हल्द्वुनी में भी कहा कि स्वर्गीय भेरुलाल जी डपकरा मेरे बहुत करीबी दोस्त थे वह सदैव ही मेरे से जब-जब भी मुलाकात होती थी तो कहते थे की ओम सिंह जी कांग्रेस के लिए आपने अपना पूरा जीवन खफाया है निश्चित तौर पर पार्टी को आपके बारे में सोचना चाहिए

वही पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील मांदलिया ने भी कहा कि निश्चित तौर पर जब जब भी मुझसे मिलते थे तो कहते थे बेटा अच्छे काम करो प्रगति करो और माता-पिता का रोशन नाम करो उनका विश्वास मेरे ऊपर रहता था।

इस दौरान श्रद्धांजलि शोक सभा में अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लाओ समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी का अध्यक्ष पंकज बैरागी शामगढ़ पूर्व जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, अखिल भारतीय पोरवाल महासभा अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद डपकरा, रामगोपाल काला, घनश्याम धनोतिया, भरत मादलिया, युवा नेता जगदीश मेहता, राजेश मुनिया, दिनेश विश्वकर्मा ,जगदीश मीणा देवीलाल फरक्या, राजेश गुप्ता (चचू) दिनेश कुमार डपकरा, महेश धनोतिया, विक्की फरक्या,प्रवीण मालवीय, पूर्व रिटायर शिक्षक भारत गुर्जर पूर्व रिटायर शिक्षक तुलसीराम मेहर पूर्व रिटायर्ड शिक्षक नारायण बोराना, भगवतीलाल मोदी, दिनेश मांदलिया ,महेश मांदलिया भाजपा नेता परमजीत सिंह होड़ा रोमी भाई पार्षद वीरेंद्र जैन रोबिन सिंह होड़ा शिवनारायण पटेल सुंदरलाल पाटीदार राजू पाटीदार शिवनारायण घोटाला विनोद खारोल कपिल पाटीदार शिक्षक सुरेश पाटीदार  राजू पाटीदार परमेश्वर युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हर्ष पाटीदार युवा नेता जगदीश कोठारी बसई पिंटू शर्मा गिरजा शंकर दानगढ़ नरेंद्र मेहता अशोक शर्मा प्रिंस सूर्यवंशी प्रवीण सोनी उमेश सोनी पन्नालाल सोनी अनिल सोनी बिट्टू डपकरा मनीष जैन नंदकिशोर धनोतिया अशोक धनोतिया, दिलीप चौधरी शिवनारायण धनोतिया, गोपाल वेद और भी कई समाज जनों ने मौन रखकर मुक्तिधाम परिसर में शोक संवेदना श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उठावना – 17 अगस्त 2026 सोमवार को दोपहर 02 बजे पोरवाल परिणय रिसोर्ट सुवासरा में उठावना श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}