आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जटिया कलेक्टर के हाथों हुईं सम्मानित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जटिया कलेक्टर के हाथों हुईं सम्मानित
नीमच – स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जटिया को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र पालसोड़ा-3 में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना जटिया को वर्ष 2026 में ‘पोषण ट्रैकर ऐप’ संचालन एवं पूरे सेक्टर में लीडरशिप के क्षेत्र में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
जिला मुख्यालय नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में नीमच कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा (I.A.S.) ने उन्हें यह प्रशस्ति-पत्र सौंपते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की तथा उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सपना जटिया के सम्मानित होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, विभागीय अधिकारियों एवं क्षेत्रीय निवासियों ने उन्हें बधाई दी व शुभकामनाएं प्रेषित



