स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर BSNL ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर शुरू किया

बीएसएनएल का ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर
स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के अवसर पर BSNL ने ग्राहकों के लिए विशेष ‘फ्रीडम 2.0’ ऑफर शुरू किया है। 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक चलने वाली इस योजना में नए मोबाइल ग्राहकों को मात्र ₹1 में 1 GB डेटा ,असीमित कॉल्सऔर 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा 24 दिनों की अवधि की नई SIM दी जाएगी। साथ ही रू. 2399 के प्लान में 47 दिन की अतिरिक्त अवधि के साथ कुल 412 दिन की वैधता में अनलिमिटेड कॉल और 2GB डाटा प्रतिदिन की सुविधा प्राप्त होगी
इसके साथ ही BSNL के मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए BSNL Selfcare Mobile App (new) पर Tango द्वारा संचालित मनोरंजन टीवी सेवा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्राहक हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ मनोरंजन का भी लाभ उठा सकेंगे।
BSNL के अनुसार, ‘फ्रीडम 2.0’ का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राहकों को किफायती दरों में हाई-स्पीड इंटरनेट, मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डिजिटल मनोरंजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह पहल देश में पूर्णतः स्वदेशी तकनीक युक्त डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में BSNL की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके साथ ही ग्राहकों के लिए ₹1,111 का विशेष भारत फाइबर ( FTTH) इंटरनेट मासिक प्लान भी उपलब्ध है। इस प्लान में 200 Mbps तक हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रतिमाह 5,000 GB डेटा तथा पूरे भारत में 24×7 अनलिमिटेड लोकल एवं STD वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक ही कनेक्शन पर 27 OTT प्लेटफॉर्म्स का लाभ भी मिलेगा।


