पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय शरद जोशी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन-शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

पत्रकारिता के पुरोधा स्वर्गीय शरद जोशी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन-शव यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
रतलाम जिले में पत्रकारिता के पुरोधा शरद जोशी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन। ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी ने मुखाग्नि दी।
अंतिम शवयात्रा उनके निज निवास पैलैस रोड़ से निकली जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा प्रमुख रूप से सामाजिक संगठनों, राजनैतिक संगठनों, पत्रकारजगत,जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।श्री जोशी का पचास दशकों से अधिक का निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता का सफर कई यादें छोड़ गया।श्री जोशी ने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और आमजनों से जुड़ी खबरों कोप्राथमिकता से सदैव उजागर किया । वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। अपनी सादगी, सहज-सरल व्यक्तित्व और सिद्धांतों पर अडिग रहने की शैली के कारण उन्होंने समाज में अपनी एक अनुठी पहचान बनाई थी।
त्रिवेणी मुक्तिधाम पर शोक सभा में उपस्थित गणमान्य जनों भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ शोक सभा आयोजित कर अंतिम विदाई दी गई।
शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. श्री जोशी के पत्रकारिता एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर ओदीच्च ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष, आर एस एस,भाजपा के वरिष्ठ जन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, दैनिक स्वदेश के संपादक शक्ति सिंह परमार, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के प्रतिनिधि ,जावरा पत्रकार संघ,जिला कांग्रेस कमेटी, सहित अन्य गणमान्य जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का शोक संदेश संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन द्वारा पढ़ा गया।
इसके अलावा अंतिम यात्रा और शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार ऋषि कुमार शर्मा, रमेश टांक, गोविंद उपाध्याय, भेरूलाल टांक, तुषार कोठारी, नरेंद्र जोशी, प्रियेश कोठारी, सौरभ कोठारी, दिनेश दवे, सुजीत उपाध्याय, सुधीर जैन, नीरज शुक्ला, आरिफ कुरैशी, राजेश मूणत, यश शर्मा, संजय कोठारी, जितेंद्र सोलंकी, हेमंत भट्ट, दुर्गेश पंवार, रवि सिसोदिया, देवेंद्र लिंबोदिया, देवकीनंदन पंचोली, एस.एस. सोलंकी, चंद्रशेखर सोलंकी, स्वदेश शर्मा, तौफ़ीक़ पठान, के.के. शर्मा, राजू केलवा, निलेश बाफना, प्रदीप नागोरा, सिकंदर पटेल, विपिन त्रिवेदी सहित जगदीश राठौर, विजय राठौर, राजकुमार पीपाड़ा, पारस छाजेड़ एवं से मनोज भंडारी, महेश सोलंकी सहित जिलेभर के सैकड़ों पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्वर्गीय श्री जोशी का जीवनअब इतिहास बन चुका है।जो हमेशा पत्रकारों को समय-समय पर प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें यही प्रार्थना है।



