भानपुरामंदसौर जिला

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला अंतर्गत बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यशाला अंतर्गत बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित

भानपुरा।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन) द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत विकासखंड भानपुरा में सांदीपनि विद्यालय के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री श्री अनिल राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमर लाल मीणा, सोमेश तिल्लानी जनपद पंचायत सदस्य भानपुरा, पवन नकडा़ कोषाध्यक्ष भानपुरा, राकेश जी जैन सामाजिक कार्यकर्ता, आशीष जी कलावड़िया मीडिया प्रभारी, गोपाल सिंह विधायक कार्यालय सहायक

जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नारायण सिंह निनामा सीतामऊ ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।

मंडल महामंत्री अनिल राठौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रस्फुटन समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है अगले वक्ता सोमेश तिल्लानी ने बताया कि प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सामूहिक शक्ति को संगठित कर विकास कार्यों में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है , जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी द्वारा बताया गया कि प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण अभियानों को पोर्टल पर दर्ज करना घुमंतु अर्धघुमंतु सर्वे नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, एक पेड़ मां के नाम, तिरंगा यात्रा, जन भागीदारी, सामाजिक जागरूकता तथा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं तथा आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति की शपथ व “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए इस समापन के अवसर पर उपस्थित प्रस्फुटन समितियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । बैठक में नवांकुर समितियों के प्रभारी अर्पण सेवा समिति से राजेश कुमार बैरागी, सेवा भूमि जन कल्याणकारी समिति से रामदयाल मीणा एवं मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला से नितेश चौहान तथा पच्चीस प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष – सचिव व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी, जगदीश मिश्रा, लोकेश कुमार जांगड़े, ललित प्रजापति व सी.एम.इंटर्न दशरथ सेन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता शिवाजी बंबोरिया द्वारा किया गया तथा आभार ग्राम उत्थान जन कल्याणकारी सेवा समिति रामप्रसाद मीणा द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}