भोपालमध्यप्रदेश

 आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, अब 181 पर कॉल करते ही 24 घंटे में मिलेगा प्रमाण पत्र

मोहन सरकार की नई पहल, व्हाट्सएप पर मिलेगी डिजिटल कॉपी; दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए आय, निवास और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब लोगों को लोक सेवा केंद्र या सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। नागरिक केवल 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कॉल कर अपना आधार नंबर दर्ज कराते हुए आवेदन कर सकेंगे।

सरकार के अनुसार, आवेदन के लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना आवश्यक होगा। पहचान सत्यापन के बाद आवेदन दर्ज किया जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर 24 घंटे के भीतर आय या निवास जाति प्रमाण पत्र तैयार कर उसकी डिजिटल कॉपी सीधे आवेदक के व्हाट्सएप पर भेज दी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से लोगों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को भी घर बैठे तेज, पारदर्शी और आसान तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। यह पहल डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}