अपराधमंदसौर जिलामल्हारगढ़

दुकान की ओर देखने की बात पर विवाद, लोहे की पाइप से हमला; दो आरोपियों पर केस दर्ज

दुकान की ओर देखने की बात पर विवाद, लोहे की पाइप से हमला; दो आरोपियों पर केस दर्ज

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नाहरगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोलवा में दुकान की ओर देखने की बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार फरियादी दिनेश रावत मीणा (37) निवासी कोलवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पास की किराना दुकान पर बैठे घनश्याम रावत मीणा और उसके पुत्र विकास रावत मीणा उसके पास आए और दुकान की तरफ देखने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर घनश्याम ने लोहे की पाइप से हमला कर दिया, जिससे दिनेश के दाहिने पैर और कूल्हे पर चोट आई। शोर सुनकर उसकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल दिनेश को उसके मित्र बालमुकंद सरकारी अस्पताल मंदसौर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। मामले में थाना नाहरगढ़ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}