समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 24 जुलाई 2026 शुक्रवार

//////////////////////////////////
शामगढ़ थाना परिसर में पौधा रोपण किया गया
शामगढ़:- एक पेड़ जिंदगी के नाम अभियान के तहत, शामगढ़ थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, एसडीओपी दिनेश प्रजापती, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित पुलिस स्टाफ सहित पौधा रोपण किया गया।===========
मंदसौर जिला चिकित्सालय सीएचएमओ चौहान सस्पेंड
मल्टी टास्क फोर्स के नाम से स्वास्थ्य विभाग में भर्ती मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने कलेक्टर को शिकायत की थी जिस पर जांच टीम गठित और उस मामले में मंदसौर जिला चिकित्सालय सीएचएमओ को सस्पेंड किया गया है।
वहीं मंदसोर जिला स्वास्थ्य अधिकारी CMHO गोविन्द सिंह चौहान को निलंबित किया गया, डाक्टर आर.के. द्विवेदी को CMHO का प्रभार दिया गया ।
=========
पदोन्नति – ASI से SI बने प्रदीप मिश्रा, थाना प्रभारी में स्टार लगाकर किया सम्मानित
सीतामऊ: पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद एएसआई प्रदीप मिश्रा को सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाया गया। इस अवसर पर थाना सीतामऊ में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान थाना स्टाफ ने भी एसआई मिश्रा जी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
==========
चंदाखोरी करने वालों से सावधान,सुनील शर्मा ने कहा पुलिस में शिकायत की दी चेतावनी
मन्दसौर -शिवसेना राज्य प्रमुख सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ चुनिंदा लोग शिवसेना कार्यालय, सम्राट होटल के पास, स्टेशन रोड एवं उनका नाम लेकर रुणीजा, सुवासरा, शामगढ़, मंदसौर क्षेत्र में अवैध रूप से चंदा वसूली कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन लोगों से उनका और शिवसेना का कोई लेना-देना नहीं है।
श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ शीघ्र ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति को चंदा न दें और तुरंत शिवसेना कार्यालय या पुलिस को सूचित करें।
======
सेल्फी पाईट पर सेल्फी लेकर नशा मुक्ति शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किये
मन्दसौर -नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गतएसपी विनोद मीना ने द्वारा कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया समस्त प्रकार के नशों से दूर रहने हेतु शपथ भी दिलवाई गई। एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना एवं कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सेल्फी पाईट पर सेल्फी लेकर नशा मुक्ति शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किये।==========
श्यामलाल जोकचंद की रैली में उल्टा तिरंगा लहराया गया, फोटो वायरल
मंदसौर -श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में जंतर मंतर दिल्ली में हुई घटना को लेकर यश नगर बीकानेर स्वीट्स से वाहन रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिए जाने की योजना थी उक्त वाहन रैली में उल्टा तिरंगा लहराया गया..राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना को लेकर श्याम लाल जाेक चंद के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।==============
भानपुरा थाना क्षेत्र के लोटखेड़ी मे सड़क किनारे अज्ञात नवजात शिशु मिला है, भानपुरा पुलिस जांच कर रही है,पुलिस मोके पर पहुंची है।
==========
छात्र आन्दोलन के बीच प्रधानमंत्री की पहली पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट गठन का किया एलान। पेपर लीक मामले की सुनवाई व दोषियों को जल्द सज़ा के लिये कोर्ट का गठन। पीएम ने कहा युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शें नही जाएंगे। पीएम ने कहा- युवाओ का भविष्य व हित सर्वोच्च प्राथमिकता।
==============
कलेक्टर के निर्देश पर जिले के छात्रावासो मे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ
गुरुवार तक 16 छात्रावासों के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई
मंदसौर 23 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देश पर जिला जनजाति कार्य विभाग द्वारा उनके छात्रावास में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। 23 जुलाई से शुरू किए गए स्वास्थ्य परीक्षणों के अंतर्गत प्रथम दिवस 200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसके पश्चात द्वितीय दिवस गुरुवार को 600 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिला संयोजक श्रीमती अंगूरबाला भगोरा ने बताया कि जिले में 36 छात्रावास है। जिनमें से अब तक 16 छात्रावास में रहवासी विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। शीघ्र ही शत प्रतिशत विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की ब्लड जांच, सिकल सेल, एनीमिया, बीपी एवं शुगर आदि जांच कार्य किए गए। मौसमी बीमारियों से बचाव एवं खान-पान के संबंध में आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई।
===========
विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पद के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करें
मंदसौर 23 जुलाई 2026 / जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र मंदसौर, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा एवं मल्हारगढ़ में विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षको के पदों की पूर्ति अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार सेवाए ली जानी है।
इस हेतु 31 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक इच्छुक उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक जिनकी आयु 52 वर्ष से अधिक न हो तथा कोई विभागीय जांच, अपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत प्रचलित न हो वे निर्धारित प्रारूप में नियत तिथि एवं समय में अपने आवेदन जनपद शिक्षा केंद्र में जमा करा सकते है।
विकासखंड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पद हेतु निर्धारित आवेदन प्रारूप जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर से या जिले के समस्त संकुल प्रार्चाय एवं जनपद शिक्षा केन्द्रों से प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर में संपर्क कर सकते है।
============
फॉस्टर केयर हेतु इच्छुक एवं पात्र परिवार से आवेदन आमंत्रित
मंदसौर 23 जुलाई 2026 / महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत ऐसे बच्चे जिन्हें पारिवारिक संरक्षण एवं स्नेहपूर्ण वातावरण की आवश्यकता है, फॉस्टर केयर (Foster Care) के माध्यम से परिवार आधारित देखभाल उपलब्ध कराने हेतु,इच्छुक, संवेदनशील एवं पात्र परिवारों/व्यक्तियों (Fit Person/Foster Family) से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जो किसी बच्चे के सर्वांगीण विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अस्थायी रूप से पारिवारिक वातावरण प्रदान करने के इच्छुक हो।
फॉस्टर केयर के अंतर्गत बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार चयनित बच्चों को पात्र फॉस्टर परिवार में रखा जाएगा। बच्चों के पालन-पोषण एवं देखभाल के लिए मिशन बात्सल्य योजना अंतर्गत प्रति बच्चा 4,000 प्रतिमाह की सहायता राशि बच्चे के आधार से लिंक DBT Enabled बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।
फॉस्टर केयर हेतु पात्र बच्चों की श्रेणी में अनाथ बच्चे, परित्यक्त बच्चे, सरेंडर किए गए बच्चे, बाल श्रम से मुक्त बच्चे, बाल विवाह से मुक्त बच्चे, घरेलू हिंसा अथवा शोषण से प्रभावित बच्चे, भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चे एवं अन्य ऐसे बच्चे जिन्हें सुरक्षित पारिवारिक वातावरण की आवश्यकता हो।
इच्छुक फॉस्टर परिवार हेतु आवश्यक योग्यताओं में परिवार में सुरक्षित एवं सकारात्मक पारिवारिक वातावरण हो, बच्चे के पालन-पोषण एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता हो, बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन करने के लिए सहमत हो, आवश्यक दस्तावेज, होम स्टडी रिपोर्ट (HSR), पुलिस सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
आवेदन करने के लिए इच्छुक परिवार अपने निकटतम परियोजना कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), जिला मंदसौर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें श्रीमती पूजा चौहान बाल संरक्षण अधिकारी (DCPU), जिला मंदसौर मो. 9165605346 या अपने निकटतम परियोजना कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
जनसामान्य से अपील की गई है कि यदि आपके आसपास कोई ऐसा बच्चा है जिसे परिवार की आवश्यकता है अथवा आप स्वयं किसी बच्चे के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं, तो फॉस्टर फेयर की पहल से जुड़ें। आपका एक निर्णय किसी बच्चे को सुरक्षित, नेहपूर्ण एवं सम्मानजनक भविष्य प्रदान कर सकता है।
=========
जिले में अब तक 316.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 23 जुलाई 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 316.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 41.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 18.2 मि.मी., भावगढ़ में 43.0 मि.मी., गरोठ में 34.4 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 58.0 मि.मी., संजीत में 19.0 मि.मी., धुंधड़का में 80.0 मि.मी., मंदसौर में 82.0 मि.मी., शामगढ़ में 8.6 मि.मी., कयामपुर में 29.0 मि.मी., सीतामऊ में 31.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 49.5 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 294.2 मि.मी., भावगढ़ में 325.0 मि.मी., गरोठ में 253.8 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 346.0 मि.मी., संजीत में 246.0 मि.मी., धुधंड़का में 419.0 मि.मी., मंदसौर में 329.0 मि.मी., शामगढ़ में 307.0 मि.मी., कयामपुर में 301.5 मि.मी., सीतामऊ में 333.8 मि.मी. एवं सुवासरा में 327.7 मि.मी., औसत वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1298.44 फीट है।
==========
मिशन वात्सल्य अंतर्गत उन्मुखीकरण सत्र सह समीक्षा बैठक संपन्न
मंदसौर 23 जुलाई 2026 / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंदसौर श्री अनुकूल जैन की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार मंदसौर में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रावधान व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा देखरेख की आवश्यकता वाले बच्चों का चिन्हांकन कर तत्काल सहायता उपलब्ध करवाने,आंगनवाड़ी केंद्र का नियमित संचालन,नियमित क्षेत्र भ्रमण, चिन्हित अति गंभीर कुपोषित,मध्यम गंभीर कुपोषित, कम वजन के बच्चों का वास्तविक चिन्हांकन,पोषण पुनर्वास केंद्र रेफरल,श्रेणी सुधार,आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण,पोषण वाटिका निर्माण,पोषण आहार का नियमित वितरण,आंगनवाड़ी भवनों का चिन्हांकन कर सुरक्षित परिसर में संचालन,शारीरिक माप उपकरण का सत्यापन,रैंकिंग प्रणाली लागू करने व अंग आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।
==========
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में दी बड़ी सौगात – प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का किया लोकार्पण
फ्लाईओवर आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण
मंदसौर 23 जुलाई 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए मध्यप्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा का लोकार्पण किया। उन्होंने लवकुश चौराहा पर 175 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित इस ब्रिज को आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश चहुँमुखी विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिहंस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इससे यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह परियोजना विकसित इंदौर एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में शहर की प्रगति और आधुनिक शहरी विकास की नई पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 175 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह परियोजना आधुनिक अधोसंरचना विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस परियोजना की सबसे प्रमुख विशेषता इसका त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था होना है। प्रथम स्तर पर लवकुश चौराहे का सामान्य यातायात, द्वितीय स्तर पर वर्तमान फ्लाईओवर एवं मेट्रो रेल कॉरिडोर तथा तृतीय स्तर पर नया डबल लेयर फ्लायओवर है। इससे चौराहे पर यातायात का दबाव कम होगा तथा निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिज का अवलोकन कर इसकी सराहना भी की।
ब्रिज का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। लगभग 1450 मीटर लंबाई के इस फ्लाईओवर के निर्माण में 22 मीटर की ऊँचाई पर 65 मीटर लंबे एवं 24 मीटर चौड़े स्पान पर दो 400-400 टन वजनी स्टील बो-स्ट्रिंग गर्डर स्थापित किए गए हैं। कुल 800 टन स्टील संरचना का उपयोग इस परियोजना को प्रदेश की महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियों में शामिल करता है।
डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा के शुरू हो जाने के बाद अरविंदो से बाणगंगा की ओर जाने वाला यातायात प्रारंभ होगा। आगामी दिनों में इस फ्लाईओवर की दूसरी भुजा भी बनकर तैयार हो जायेगी, जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यक्रम में इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला तथा श्री गोलू शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



