नीमचमध्यप्रदेश

आज तक 24 न्यूज़ की पहल का असर: भाठखेड़ी बायपास की 4 साल पुरानी समस्या का हुआ समाधान


*मनासा*

जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले आज तक 24 न्यूज़ की पहल रंग लाई। नगर के भाठखेड़ी बायपास पर पिछले लगभग चार वर्षों से बनी जल निकासी की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान कर दिया गया। नगर परिषद ने पुराने पाइप के साथ नया पाइप डालकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया, जिससे कंचन कॉलोनी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले आज तक 24 न्यूज़ ने इसी स्थान पर नगर परिषद द्वारा खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर फंसने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। समाचार में अधूरे कार्य, सड़क पर बहते गटर के गंदे पानी, जलभराव और लगातार हो रहे हादसों को प्रमुखता से उठाया गया था।


समाचार प्रकाशित होने के बाद स्थानीय नागरिकों ने भी लगातार आवाज बुलंद की, जिसके परिणामस्वरूप नगर परिषद हरकत में आई और पुराने पाइप के साथ नया पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था कर दी। इससे वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया।
क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने में आज तक 24 न्यूज़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके बाद प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर की अन्य समस्याओं का इसी तरह शीघ्र और स्थायी समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}