शामगढ़ में श्री चारभुजानाथ मंदिर के नवीन भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न, 50 लाख की लागत से निर्मित होगा मंदिर

शामगढ़ में श्री चारभुजानाथ मंदिर के नवीन भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न, 50 लाख की लागत से निर्मित होगा मंदिर
मंदिर सौंदर्यकरण के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने की
शामगढ़, 23 जुलाई। श्री पंच कचेलिया क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा श्री चारभुजानाथ मंदिर के नवीन भव्य मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संध्या देवी जायसवाल राठौर समाज के जिला अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सेवानिवृत शिक्षक कालूराम राठौर सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अतिथियों का समाजजनों द्वारा पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने राठौर समाज के द्वारा बनाए जा रहे चारभुजा नाथ के मंदिर में तन मन धन से सहयोग देने की अपील की एवं मंदिर निर्माण में समस्त गिट्टी अपने द्वारा प्रदान करने व अपने नवीन रेती की प्लांट में से पहली रेत की ट्राली मंदिर में दान करने की घोषणा की आपने बड़ा उदार मन रखते हुए मंदिर में 11लाख रुपए सौंदर्यकरण के लिए प्रदान करने की घोषणा की
सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने मंदिर निर्माण के इस पुनीत कार्य के लिए समाज की सराहना करते हुए सभी से तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम राठौर एवं आभार राठौर समाज शामगढ़ के अध्यक्ष मनोहर लाल राठौर ने किया



