सुवासरामंदसौर जिला
डाकघर में आधार सेंटर का विधायक श्री डंग ने नवीन कक्ष में किया शुभारम्भ

डाकघर में आधार सेंटर का विधायक श्री डंग ने नवीन कक्ष में किया शुभारम्भ
सुवासरा 18.07.2026 / सुवासरा मंडी डाकघर में आधार सेंटर का नवीन कक्ष में शुभारम्भ का क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रोडुलाल वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार, पार्षद रिंकू जी सोनी, पार्षद प्रतिनिधि महेश धनोतिया, पार्षद प्रतिनिधि जायसवाल, नगर परिषद एल्डरमैन दिनेश गुप्ता,डाक विभाग के इंस्पेक्टर प्रीतम सोनी, पोस्टमास्टर सुवासरा कमलेश बाघेला, डाक सहायक दीपक धनोतिया, पोस्टमेंन एवं शाखा डाकघरों के स्टाफ उपस्थित रहे।



