गरोठमंदसौर जिला

जननायक विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं नपं अध्यक्ष श्री सेठिया के नेतृत्व में गरोठ नगर विकास के पथ पर अग्रसर

44 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

–सतीश शर्मा

गरोठ नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहितकारी विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे वार्ड क्रमांक 09 में अशोक बैरागी के मकान से बोलिया रोड तक बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। लगभग 44 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र लोकप्रिय विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक चंद्रर सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गरोठ नगर में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने कहा कि विधायक चंद्रर सिंह सिसोदिया के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से नगर परिषद गरोठ विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। नगर परिषद का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए परिषद पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, तथा आगामी समय में भी अनेक विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय, मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा, पार्षद , पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश चौधरी, सभापति एवं पार्षद सतीश गुजराती, राजू मगर, अर्जुन सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि रविंद्र पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद अशोक मालवीय, कैलाश धनोतिया, कारसेवक बाबूलाल सांखला, वरिष्ठ नेता बाबूलाल धोबी, नरेश व्यास, महेश सांखला, रविंद्र पाटीदार, अमित चौधरी, वार्ड अध्यक्ष सुनील बैरागी, प्रमोद जैन सहित वार्ड क्रमांक 09 के बड़ी संख्या में नागरिक एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओजस्वी वक्ता दिनेश मालवीय गुरुकृपा ने किया।

भूमिपूजन के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया का आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि सड़क एवं नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा।

विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में गरोठ नगर विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है, और जनहित के विकास कार्यों की यह श्रृंखला भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}