रतलामताल

भाजपा मंडल अध्यक्ष राठौड़ ने विकसित भारत–2047 विजन बैठक में ताल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए

भाजपा मंडल अध्यक्ष राठौड़ ने विकसित भारत–2047 विजन बैठक में ताल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के संकल्प को लेकर आयोजित आलोट विधानसभा विजन बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने ताल क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालीन विकास के उद्देश्य से अपने सुझाव क्षेत्रीय विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विवेक सोनकर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत किए।

श्री राठौड़ ने ताल को विकासखंड (ब्लॉक) का दर्जा देने, ताल नगर की सीमा का विस्तार कर आसपास के गांवों को शामिल करते हुए नगर पालिका का गठन करने, गांधी सागर जल परियोजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने, ताल में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण, चंबल नदी पर घाट एवं डेम बनाकर जल संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने, जावरा–आगर मार्ग का फोरलेन निर्माण, तथा ताल नगर में आईटीआई एवं महाविद्यालय की स्थापना कर युवाओं को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर भी सुझाव दिए, ताकि आने वाले वर्षों में आलोट विधानसभा का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

श्रीराठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुझावों पर सकारात्मक पहल होने से ताल क्षेत्र विकास की नई दिशा प्राप्त करेगा और विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}