सुवासरामंदसौर जिला

शामगढ़ में भारत विकास परिषद द्वारा शा क उ मा विद्यालय की लगभग 260 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट

शामगढ़ में भारत विकास परिषद द्वारा शा क उ मा विद्यालय की लगभग 260 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट

शामगढ़ । भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामगढ़ की लगभग 260 बालिकाओं का आज हीमोग्लोबिन टेस्ट किया गया जिन बालिकाओं का 10 से कम हीमोग्लोबिन आया उन्हें गुड़ चना वितरित किए गए

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती माता भारत माता एवं स्वामी विवेकानंदजी के चित्र पर दीप प्रजवलन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई परिषद की प्रांत पदाधिकारी श्रीमती वीणा डॉ अमित धनोतिया ने बालिकाओं को एनीमिया एवं हीमोग्लोबिन के बारे में जानकारी दी एवं शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर किन-किन वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए उसके बारे में टिप्स दिए प्रांत संपर्क संयोजक एवं एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ एवं शाखा अध्यक्ष डॉ अजय चौहान ने एनीमिना एवं स्वास्थ्य के बारे में बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारीया दी विद्यालय प्राचार्य बी एल कारपेंटर ने बालिकाओं को मार्गदर्शन दिया स्वास्थ्य विभाग से पधारे योगेश सूर्यवंशी ने 11 वीं एवं 12 कक्षा की सभी 260 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की आगे भी अभियान जारी रहेगा परिषद द्वारा एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर एक चित्रकला प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसमें प्रथम द्वितीयं तृतीय पुरस्कार बालिकाओं को दिए जाएंगे

इस अवसर पर प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन प्रांत महिला सहसंयोजक श्रीमती दुर्गा सिसोदिया उपाध्यक्ष श्रीमती बीना जैन श्रीमती रुचि उदिया श्रीमती प्रीति मंडवारिया श्रीमती ज्योति गहलोत सुरेश भार्गव पुरुषोत्तम गहलोत सर सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक नरेंद्र चौधरी ने किया एवं आभार विद्यालय की ओर से दिनेश गुप्ता सर ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}