देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अनाधिकृत पार्किंग बनी बड़ी समस्या, यात्रियों को आवागमन में हो रही है परेशानी

अनाधिकृत पार्किंग बनी बड़ी समस्या, यात्रियों को आवागमन में हो रही है परेशानी

गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत पीपीगंज रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं स्टेशन परिसर में प्रतिदिन अनाधिकृत रूप से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के खड़े होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्रवेश मार्ग पर वाहनों के अव्यवस्थित खड़े रहने से यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए स्टेशन परिसर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन कठिन हो गया है।स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार अनाधिकृत पार्किंग के कारण स्टेशन परिसर में अक्सर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे न केवल यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। यदि किसी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन अथवा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को स्टेशन परिसर तक पहुंचना पड़े, तो उन्हें भी गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में नियमित निगरानी एवं प्रभावी पार्किंग व्यवस्था के अभाव में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि स्टेशन परिसर में अनाधिकृत पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए, प्रवेश मार्ग को अतिक्रमण एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों से मुक्त कराया जाए तथा निर्धारित पार्किंग व्यवस्था लागू कर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।रेलवे यात्रियों का कहना है कि समय रहते इस समस्या का समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि स्टेशन परिसर सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं यात्री हितैषी बना रहे और रेलवे की सकारात्मक छवि भी कायम रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}