नीमचमध्यप्रदेश
श्री विवेक सोमानी पदोन्नत होकर बने जिला अभियोजन अधिकारी

श्री विवेक सोमानी पदोन्नत होकर बने जिला अभियोजन अधिकारी
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी रितेश कुमार सेामपुरा द्वारा बताया गया कि अभियोजन संचालनालय, भोपाल द्वारा अभियोजन अधिकारियों की प्रमोषन लिस्ट जारी की गई हैं, जिसमें जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच में पदस्थ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी को जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।
इस अवसर पर जिला अभियोजन संचालनालय, नीमच में पदस्थ सभी अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा श्री विवेक सोमानी का पुष्पों की माला पहनाकर पदोन्न्त होने एवं नवीन जिम्मेदारियों हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
========



