शोंक संदेश
ताल कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन, शासकीय विभागों एवं नगर में शोक की लहर व्याप्त

ताल कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन, शासकीय विभागों एवं नगर में शोक की लहर व्याप्त
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
ताल नगर के कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का बुधवार की शाम को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। वे मोटर सुधरवाने खारूआ कलां गये थे, वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तत्काल खारुआकलां के ही मिशन अस्पताल ले जाया गया,जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे मिलनसार, मृदु भाषी और कार्यक्षेत्र में ईमानदारी एवं निष्ठा से सक्रिय व्यक्ति थे। मूलत: ताल के पास गांव खेताखेड़ी के निवासी थे। उनके निधन से नगर के सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ ही नगर में भी शोक की लहर व्याप्त है।



