ज्योतिष दर्शन

आज 15 जुलाई 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻 श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 15 जुलाई 2026 बुधवार का पञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 15 जुलाई 2026 बुधवार का पञ्चांग

15 जुलाई 2026
वार: बुधवार

विक्रमी संवत् 2083
शक संवत 1948 पराभव
मास: आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि: प्रतिपदा / एकम (सुबह 11:51 तक, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू)
नक्षत्र: पुष्य (रात 09:46 तक, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र)
योग: हर्षण (सुबह 08:04 तक, इसके बाद वज्र योग)
करण: बव (सुबह 11:51 तक, इसके बाद बालव करण)
सूर्योदय का समय- 05:36
सूर्यास्त का समय- 19:16
चन्द्रोदय- 06:14
चन्द्रास्त- 20:2
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 12:26 − 14:08

आज का अशुभ मुहूर्त –

गुलिक काल- 10:44 − 12:26
राहुकाल: 12:26 − 14:08
यमगण्ड: 07:19 − 09:01

बुधवार दिन का चौघड़िया
रोग: 12:25 – 14:08
उद्वेग: 14:08 – 15:50
समय: 15:50 – 17:32
लाभ: 17:32 – 19:15
अमृत: 07:18 – 09:00
समय: 09:00 – 10:43
शुभ: 10:43 – 12:25
बुधवार रात्रि का चौघड़िया
काल: 01:43 – 03:01, 16 जुलाई
लाभ: 03:01 – 04:18, 16 जुलाई
उद्वेग: 04:18 – 05:36, 16 जुलाई
शुभ: 20:32 – 21:50
अमृत: 21:50 – 23:08
चर: 23:08 – 00:25, 16 जुलाई
रोग: 00:25 – 01:43, 16 जुलाई

दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा करने की मनाही होती है। यदि जाना जरूरी हो, तो घर से धनिया या तिल खाकर निकलें।

व्रत त्यौहार

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ (घटस्थापना): आज से दस महाविद्याओं की साधना को समर्पित गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। कलश स्थापना या घटस्थापना के लिए सुबह 11:51 से पहले प्रतिपदा तिथि का समय उत्तम है।
चंद्र दर्शन: अमावस्या के बाद आज शाम के समय चंद्रमा के दर्शन करना बेहद शुभ और मानसिक शांति देने वाला माना जाता है।
पुष्य नक्षत्र संयोग: बुधवार और पुष्य नक्षत्र के मिलने से बुध-पुष्य योग बनता है। व्यापारिक सौदों, खरीदारी, बहीखाता पूजन और सोने/चांदी के आभूषण खरीदने के लिए रात 09:46 से पहले का समय सर्वोत्तम है।

आज 15 जुलाई 2026 बुधवार का राशिफल

मेष- आज आप में भावुकता काफी रहेगी. किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आज कार्यस्थल पर भी आपको मौन रहना होगा. आप ज्यादातर समय अपने काम में ही व्यस्त रहें. किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है. भोजन और नींद में अनियमितता रहने से उदासी होगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी चर्चा को टालें.

वृषभ-आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे. आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे, इससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी. साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे. परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे. आपका पूरा दिन आनंद में गुजरेगा.

मिथुन- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है. मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से काम आसानी से हो पाएंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को मिलेगी. मन में किसी प्रकार के नेगेटिव विचारों को रखेंगे, तो कोई काम नहीं बनेगा. व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में खुश रहेगा. दोपहर बाद उत्साह तथा ताजगीभरा समय रहेगा, इसे आनंद से गुजारें. नौकरीपेशा लोग आज आराम के मूड में रहेंगे.

कर्क- आज आप प्यार एवं भावना के प्रवाह में रहेंगे. दोस्त, स्वजनों और रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. आप उनके साथ अपना दिन खुशी में गुजार सकेंगे. प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के साथ से आप रोमांचित रहेंगे. पत्नी का विशेष साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. चला आ रहा मतभेद भी दूर हो सकेगा. कार्यस्थल पर आज आपको कोई नया काम मिल सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी नहीं है.

सिंह-चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहेगी. लोगों से संभलकर बातचीत करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन शुभ नहीं है. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है, परंतु दोपहर बाद आपका मन खुश रहेगा. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. खर्च पर अंकुश रखें. हो सके तो सुबह के समय ज्यादातर समय मौन रहें अन्यथा विवाद हो सकता है.

कन्या-  चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्रों में आपको लाभ होगा. मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा, तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे. महिला मित्रों से विशेष लाभ होगा. धन प्राप्ति के लिए भी समय शुभ है. बिजनेस के लिए किसी विशेष स्थान की यात्रा कर सकते हैं. अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिल सकती है. आज का दिन लाभदायी रहेगा.

तुला-चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है. काम में उच्च अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा. माता से लाभ मिलेगा. सरकारी काम में आज सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है.

वृश्चिक- आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से बच सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. सभी के साथ आप अच्छा व्यवहार रखें. वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी. व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है. पार्टनरशिप के काम में आप ध्यान रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

धनु- कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज खाने-पीने में ध्यान रखने की जरूरत है. कार्य में विलंब होने से निराशा होगी. काम समय से पूरा नहीं होगा. काम का बोझ ज्यादा रहेगा. नए काम की शुरुआत ना करें. शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. मन बेचैन एवं चिंतित रहेगा. वाणी पर संयम रखें. खर्च ज्यादा होगा. परिजनों के साथ विवाद टालने के लिए जरूरी है कि आज आप ज्यादा समय मौन रहें.

मकर- आज का दिन धन की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार वृद्धि के योग हैं. इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसों से धन में वृद्धि होगी. प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बेहतर है. किसी नए व्यक्ति से आकर्षण रहेगा. स्वादिष्ट भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा. आज आपके घर पर कोई मेहमान भी आ सकते हैं. दोपहर बाद आप दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं.

कुंभ- आज आपको काम में सफलता मिलेगी. इससे यश बढ़ेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दोपहर बाद आप मनोरंजन और शॉपिंग आदि में रुचि रखेंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. इस समय को आप आनंद से गुजार सकेंगे. हालांकि स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. ज्यादा काम की वजह से आपको थकान लग सकती है.

मीन-  चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने वाला है. उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के नए मौके मिलेंगे. आप अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य लेखन में नया काम कर सकते हैं. प्रेमीजन एक-दूसरे का साथ पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी. मित्रों पर खर्च हो सकता है. नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है. आज परिजनों के साथ शाम का समय मौज-मस्ती में गुजरेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}