भोपालमध्यप्रदेश

दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई 

 इन लोगों ने पूर्व मंत्री का टिकट कटने के बाद जमकर हंगामा किया था

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

सभी आरोपियों के खिलाफ पथराव, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद दतिया की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं, नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांत रहने की अपील की है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया के खिलाफ कोतवाली थाना, दतिया में एफआईआर दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}