भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

भावावेश में दिये गये इस्‍तीफे पार्टी संगठन स्‍वीकार नहीं करेगा – हेमंत खण्डेलवाल

भावावेश में दिये गये इस्‍तीफे पार्टी संगठन स्‍वीकार नहीं करेगा – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की है। पार्टी संगठन ने दतिया उपचुनाव को लेकर आशुतोष तिवारी को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। मेरी जानकारी में आया है कि भावावेश में दतिया के कुछ लोगों ने इस्तीफे दिए हैं, हालांकि मुझे किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं मिला है। पार्टी संगठन ने तय किया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा हमारी पार्टी के वरिष्ठ व सम्मानित नेता हैं। उनके मार्गदर्शन में हम दतिया उपचुनाव लडे़गे और भारी बहुमत से जीतेंगे। दतिया उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ मैदान में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}